UP SUPER TET EXAM Syllabus 2022 in Hindi | सुपर टेट का सिलेबस Download PDF

UP SUPER TET EXAM 2022: शिक्षकों के रिक्त पदों की भर्ती के लिए हर वर्ष प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाती है| राज्य अपने अनुसार भी शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं| उत्तरप्रदेश राज्य की बात करें तो यहाँ सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती हेतु UPTET तथा SUPER TET परीक्षा को आयोजित किया जाता है| अगर आप भी यूपी के सरकारी स्कूल में पढ़ाकर बच्चों के भविष्य को उज्वल बनाना चाहते हैं, तो अभी से सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करना शुरू कर दें| आगे आपको UP SUPER TET EXAM Syllabus 2022 समेत इस परीक्षा से सम्बंधित अन्य महतवपूर्ण जानकारी दी जाएगी|

UP SUPER TET EXAM Syllabus 2022 in Hindi

जल्द ही यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) UP SUPER TET EXAM Notification 2022 को जारी कर देगा| जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में 17 हजार से अधिक सहायक अध्यापकों की भर्ती हेतु यह अधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा| यदि आप इस परीक्षा का इंतज़ार कर रहे हैं तो इसके लिए अभी से तैयारी करना शुरू कर दें| इस पोस्ट में आपके साथ UP SUPER TET EXAM Syllabus PDF साझा की गई है, जिसकी मदद से आप आसानी से सुपर टेट का सिलेबस डाउनलोड भी कर सकते हैं| सिलेबस के हिसाब से पढ़ाई करने से आप इस परीक्षा में अच्छा स्कोर करने में कामयाब हो पाएंगे|

UP Primary Super TET Syllabus 2022 | Download PDF

समय-समय पर Uttar Pradesh Basic Education Board शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए राज्य में सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा को आयोजित किया जाता है| प्राथमिक (जूनियर) और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य में इस परीक्षा को आयोजित किया जाता है| इस परीक्षा के लिए पात्रता नियमों को भी लागू किया गया है| सीटीईटी / यूपीटीईटी पास करने वाले उम्मीदवार ही इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र रहते हैं| आइए आगे SUPER TET Exam Pattern, Syllabus समेत अन्य जानकारी के बारे में जानते हैं|

SUPER TET Exam Pattern, New Syllabus Detail in Hindi

SUPER TET Exam Pattern पर नजर डाली जाए तो इस परीक्षा के अंतर्गत 2.5 घंटे का समय प्रश्न पत्र को हल करने के लिए दिया जाता है| यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा Paper-1 तथा Paper-2 परीक्षा के लिए आवेदन मांगे जाते हैं| पेपर 1, कक्षा 1 से 5 तथा पेपर 2, कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है| उम्मीदवारों को 150 नंबर का प्रश्न पत्र हल करना होता है, जिसमें अच्छे अंक हासिल करने के बाद ही उनका चयन सरकारी शिक्षक के रूप में किया जाता है|

SUPER TET 2022 Syllabus In Hindi Download PDF

यदि आप Uttar Pradesh SUPER TET 2022 Exam की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस परीक्षा के सिलेबस के अनुसार ही पढ़ाई करनी होगी| Uttar Pradesh SUPER TET Syllabus की मदद से पढ़ाई कर आप परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर अपने स्कोर को बढ़ा सकते हैं| जिससे आपकी इस परीक्षा में चयन होने की सम्भावना भी बढ़ जाएगी| आगे आप विस्तार से UP SUPER TET 2022 Syllabus In Hindi को देख सकते हैं|

सुपर टेट का सिलेबस

विषयनिर्धारित अंक
भाषा- हिंदी, अंग्रेजी & संस्कृत40
विज्ञान10
गणित20
पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान10
शिक्षण पद्धति10
बाल मनोवैज्ञानिक10
सामान्य विज्ञान एंव करेंट अफेयर्स30
तार्किक ज्ञान05
सूचना प्रौद्योगिकी05
रीजनिंग10
कुल150 अंक

Uttar Pradesh SUPER TET 2022 Syllabus In Hindi

विषयटॉपिक्स
भाषाव्याकरण और समझ (अंग्रेजी / हिंदी / उर्दू)
गणितगणितीय क्रिया, विभेदीकरण, दशमलव, सरल / चक्रवृद्धि ब्याज, सामान्य ज्यामिति, लाभ – हानि, फैक्टरिंग, सामान्य बीजगणित, संख्यात्मक क्षमता, मात्रा, अनुपात, प्रतिशत, आँकड़े आदि।
विज्ञानपदार्थ की स्थिति, गति बल, ऊर्जा, दूरी प्रकाश, ध्वनि, दैनिक जीवन में विज्ञान, मानव शरीर, जीव, स्वास्थ्य, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन शामिल हैं।
पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञानपृथ्वी की संरचना, यातायात और सड़क सुरक्षा, सौर प्रणाली, सामान्य भूगोल, भारतीय संविधान, वर्तमान भारतीय अर्थव्यवस्था और चुनौतियां।
बाल मनोवैज्ञानिकबाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, बच्चे की सीखने की पहचान, भिन्नता, सीखने को आसान बनाना, सीखने के कौशल की व्यावहारिक उपयोगिता
शिक्षण पद्धतिशिक्षण और कौशल, सीखने के सिद्धांत, विकास और माप के तरीके।
तार्किक ज्ञानप्रतीक और अंकन, महत्वपूर्ण तर्क, घन संख्या श्रृंखला, पहेलियाँ, श्रृंखला, डेटा व्याख्याएं, दिशा बोध परीक्षण, द्विआधारी तर्क, वर्गीकरण, ब्लॉक और कैलेंडर, कोडिंग / डिकोडिंग
सामान्य ज्ञानवर्तमान मामले और घटनाएं राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं कला और संस्कृति आदि।
सूचना प्रौद्योगिकीतकनीकी कंप्यूटर, इंटरनेट, शिक्षण में उपयोगी अनुप्रयोग, कला शिक्षण और स्कूल प्रबंधन।
प्रबंधन और योग्यतासंवैधानिक और मूल, शिक्षा की भूमिका, प्रेरणा, दंड, पेशेवर आचरण और नीति।

सुपर टेट का सिलेबस Download PDF

SUPER TET 2022 Syllabus PDF Download – Click Here to Download PDF

Leave a Comment