September 2021 One Liner Current Affairs in Hindi | Monthly Current Affair PDF Download

Monthly One Liner Current Affairs 2021: September Month 2021 Important International, National, Political, Finance, Sports, etc, one liner Current Affairs in Hindi. If you are preparing for UPSC, IAS/PCS, Banking, IBPS, RRB Clerk/PO, SBI Clerk/PO, Bank Officer scale, SSC, Railway, UPPSC, RPSC, BPSC, MPPSC, TNPSC, MPSC, KPSC or any other exam then you have to must read current affairs daily.

September 2021 One Liner Current Affairs in Hindi

हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बढ़ा दिया है, पहले यह 14 प्रतिशत था जिसे बढाकर 27 प्रतिशत किया गया।

चीन ने अपने बच्चों में बढ़ रही ऑनलाइन गेम की लत को कम करने के लिए हफ्ते में मात्र 3 घंटे गेम खेलने का नियम लागू किया।

फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले खिलाड़ी बने, वे अब तक कुल 111 अंतरराष्ट्रीय गोल मार चुके हैं।

ओड़िशा का केंद्रपाड़ा जिला एक मात्र ऐसा जिला बन गया जहाँ मगरमच्छ की तीनों प्रजातियाँ- घड़ियाल, खारे पानी के मगरमच्छ और मगर पाई जाती हैं।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहिली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

पंकज कुमार सिंह को सीमा सुरक्षा बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया।

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने क्रिकेट के सभी फोर्मेट से संन्यास लिया।

देश का सबसे छोटा राज्य गोवा मुफ्त पानी देने वाला देश का पहला राज्य बना गया है।

तमिलनाडु राज्य ने श्रीलंका के शरणार्थियों को 317 करोड रुपए का पैकेज देने की घोषणा की।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला मध्यप्रदेश दूसरा राज्य बना।

उत्तर प्रदेश ने कुश्ती खेल को वर्ष 2032 तक के लिए गोद लेने का फैसला किया।

दिल्ली सरकार ने देश के मेंटॉर’ अभियान के लिए अभिनेता सोनू सूद को ब्रांड एंबेसडर बनाया।

भारत के प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक की हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीता।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।

शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘शिक्षक पर्व’ लांच किया।

टोक्यो पैरालंपिक में मरियप्पन थंगवेलू ने ऊंची कूद में रजत पदक जीता।

शरद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक की ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

पाकिस्तान के माइक्रोफाइनेंस अग्रणी मोहम्मद अमजद साकिब और बांग्लादेश के डॉक्टर फिरदौसी कादरी को मैग्सेसे पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।

डॉक्टर रामाचार्युलू को राज्यसभा के नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया, उन्होंने दीपक वर्मा के स्थान पर यह पद संभाला है।

रूस के निजनी में आयोजित बहू राष्ट्र सैन्य अभ्यास ‘ZAPAD 2021’ में भारतीय सेना के 200 सैनिक भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास 6 से 16 सितंबर तक चलेगा।

जे.बी. महापात्र को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

पंजाब राज्य ने स्टार्टअप क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु सार्वजनिक निजी भागीदारी ‘इनोवेशन मिशन’ लांच किया।

Leave a comment