MP Samvida Varg 3 Bal Vikas Practice Set: संविदा शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से सम्बंधित संभावित प्रश्न उत्तर

MP Samvida Varg 3 Bal Vikas Practice Set MCQ: 5 मार्च 2022 से मध्य प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में सरकारी शिक्षकों की भर्ती हेतु संविदा शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा शुरू हो गई है| दो शिफ्ट में उम्मीदवारों का ऑनलाइन टेस्ट लिया जा रहा है| परीक्षा से सम्बंधित एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं| जैसा की आब सभी को पता है कि MP Samvida Varg 3 Exam की मदद से 5000 से अधिक रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी, जिसमें 11 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे| यदि आपने भी संविदा शिक्षक वर्ग 3  के लिए आवेदन किया है तो आप नीचे दिए गए बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर को पढ़कर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं| MP Samvida Varg 3 Bal Vikas Practice Set में पूछे गए प्रश्न संभवतः आपकी संविदा शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा में पूछे जा सकते हैं|

Bal Vikas Practice Set in Hindi | IMP Questions For MP Samvida Varg 3 Exam 2022

Question: शिक्षा मनोवैज्ञानिक के अध्ययन की अंतर दर्शन विधि में एक बार में अध्ययन हो सकता है…

  • केवल एक व्यक्ति का
  • कई व्यक्तियों का
  • दो व्यक्तियों का
  • यह सभी

Answer- केवल एक व्यक्ति का

Question: शिक्षक के लिए शिक्षा मनोविज्ञान का अध्ययन सहायक है?  

  • रौब जमाने में
  • सुंदर लिखने में
  • शिक्षण दक्षताओं के विकास में
  • उपरोक्त सभी में

Answer- शिक्षण दक्षताओं के विकास में

Question: बुद्धि के इकाई सिद्धांत के प्रतिपादक हैं?

  • थार्नडाइक
  • जे.बी. वाटसन
  • विलियम वुंट
  • स्टर्न एवं जॉनसन

Answer- स्टर्न एवं जॉनसन

Question: शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में नहीं आता है?

  • औद्योगिक अध्ययन
  • बुद्धि मापन
  • छात्रानुशासन
  • गिरते परीक्षण-परिणाम

Answer- औद्योगिक अध्ययन

Question: शिक्षा मनोविज्ञान के प्रयोग से क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं…

  • अनुशासन स्थापना में
  • मूल्यांकन प्रक्रिया में
  • शिक्षण विधियों में
  • इन सभी में

Answer- इन सभी में

Question: क्या आप इस कथन से सहमत हैं ‘शिक्षा की किसी भी योजना में शिक्षक का केंद्रीय स्थान होता है’?

  • सहमत
  • असहमत
  • पूर्णतया सहमत
  • बकवास

Answer- पूर्णतया सहमत

Question: व्यक्तित्व आकलन के लिए आवश्यक है?

  • व्यक्ति के आंतरिक व्यवहार की जानकारी
  • व्यक्ति के व्यवहार का अध्ययन
  • पहला व दूसरा दोनों
  • पहला व दूसरे में से कोई एक

Answer- पहला व दूसरा दोनों

Question: मनोविज्ञान को आरंभ में कहा जाता था?

  • चेतना का विज्ञान
  • मन का विज्ञान
  • आत्मा का विज्ञान
  • व्यवहार का विज्ञान

Answer- आत्मा का विज्ञान

Question: निम्नलिखित में से वह मनोवैज्ञानिक विधि बताइए जो किसी बालक की समस्या का अध्ययन करने के लिए सबसे कम उपयोगी है?

  • परीक्षण विधि
  • केस स्टडी विधि
  • निरीक्षण विधि
  • प्रयोगात्मक विधि

Answer- प्रयोगात्मक विधि

Question: शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत अध्ययन किया जाता है?

  • अभी व्यक्तियों का
  • रूचियों का
  • अभियंताओं का
  • इन सभी का

Answer- इन सभी का

Question: उपचारात्मक विधि उपयोगी है?

  • सभी बालकों की उन्नति में
  • प्रतिभावना बालकों के लिए
  • पिछड़े बालकों के सुधार में
  • उपरोक्त सभी के लिए

Answer- पिछड़े बालकों के सुधार में

Question: मनोविश्लेषण संप्रदाय की स्थापना करने का श्रेय है?

  • जॉन डीवी
  • सिगमंड फ्रॉयड
  • ई.बी. टिचनर
  • जेम्स एंजिल

Answer- सिगमंड फ्रॉयड

Question: वर्तमान में मनोविज्ञान है?

  • चेतना का विज्ञान
  • व्यवहार का विज्ञान
  • मस्तिष्क का विज्ञान
  • आत्मा का विज्ञान

Answer- व्यवहार का विज्ञान

Question: मनोवैज्ञानिक अध्ययन की किस विधि में व्यक्ति द्वारा स्वयं के अपने अंतःकरण का विश्लेषण किया जाता है?

  • बहिर्दशन विधि
  • अंतर दर्शन विधि
  • प्रयोगात्मक विधि
  • प्रश्नावली विधि

Answer- अंतर दर्शन विधि

Question: शिक्षा से मेरा अभिप्राय बालक एवं मनुष्य के शरीर मस्तिष्क एवं आत्मा के सर्वोत्तम अंशु की अभिव्यक्ति है, कथन है?

  • गांधी
  • डॉक्टर राधाकृष्णन
  • स्किनर
  • प्लेटो

Answer- गांधी

MP Samvida Varg 3 Bal Vikas Practice Set MCQ

Question: शिक्षा मनोविज्ञान उपयोगी है?

  • पाठ्यक्रम के सुधार में
  • शिक्षण विधियों के प्रयोग में
  • शिक्षण विधियों की खोज में
  • उपरोक्त सभी में

Answer- उपरोक्त सभी में

Question: किस विद्वान ने मनुष्य की अंतर्निहित पूर्णता की अभिव्यक्ति को ही शिक्षा माना है?

  • महात्मा गांधी
  • जॉन स्टूअर्ट मिल
  • विवेकानंद
  • टिचनर

Answer- विवेकानंद

Question: जे.वी वाटसन ने मनोविज्ञान के किस संप्रदाय को प्रतिपादित किया?

  • प्रयोजनवाद
  • गेस्टाल्टवादी
  • व्यवहारवादी
  • संरचनावादी

Answer- व्यवहारवादी

Question: शिक्षा मनोविज्ञान उपयोगी है?

  • समय-सारणी बनाने में
  • परीक्षा प्रश्न-पत्र बनाने में
  • शिक्षण विधि के सुधार में
  • उपरोक्त सभी में

Answer- उपरोक्त सभी में

Question: शिक्षा मनोविज्ञान का महत्व है?

  • विद्यार्थियों की कमजोरियों का ज्ञान प्राप्त करने में
  • विद्यार्थियों को समझाने में
  • विद्यार्थियों को उत्प्रेरित करने में
  • उपरोक्त सभी में

Answer- उपरोक्त सभी में

Question: शिक्षण मनोविज्ञान पर आधारित है?

  • किंडरगार्टन पद्धति
  • मांटेसरी पद्धति
  • खेल पद्धति
  • यह सभी

Answer- यह सभी

Question: मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला स्थापित हुई थी?

  • 1880, जर्मनी
  • 1930, फ्रांस
  • 1879 ,जर्मनी
  • 1890, स्वीडन

Answer- 1879, जर्मनी

Question: प्रबलन सिद्धांत के प्रतिपादक थे?

  • डीवी
  • विलियम वुंट
  • कोहलर
  • स्किनर

Answer- स्किनर

Question: बुद्धि की अवधारणा को समझाने हेतु गिलफोर्ड ने किस अवधारणा का प्रयोग किया था?

  • कंटेंट
  • प्रोडक्ट
  • आर ऑपरेशन
  • यह सभी

Answer- यह सभी

Question: बच्चों में अंतर दर्शन की प्रवृत्ति होती है?

  • अत्यधिक
  • सामान्य
  • बहुत कम
  • यह सभी

Answer- बहुत कम

Question: किस विधि में उद्दीपन, अनुक्रिया के मध्य होने वाले संबंधों का अध्ययन किया जाता है?

  • प्रश्नावली विधि
  • प्रयोगात्मक विधि
  • सांख्यिकीय विधि
  • मनोभौतिकी विधि

Answer- मनोभौतिकी विधि

Question: मनोविज्ञान के किस संप्रदाय की स्थापना विश्वविद्यालय में न होकर नैदानिक परिसर में हुई थी?

  • प्रकार्यवाद
  • व्यवहारवाद
  • प्रयोजनवाद
  • मनोविश्लेषणवाद

Answer- मनोविश्लेषणवाद

Question: अंतर दर्शन की अधिकता पाई जाती है?

  • बच्चों में
  • युवकों में
  • वृद्धों में
  • इन सभी में

Answer- वृद्धों में

Question:शिक्षा मनोविज्ञान एक शाखा है?

  • शिक्षा की
  • मनोविज्ञान की
  • संख्या शास्त्र की
  • मानव शास्त्र की

Answer- मनोविज्ञान की

Question: मनोविज्ञान को ‘चेतना का विज्ञान’ मानने वाले हैं?

  • अरस्तू
  • पोम्पोनाजी
  • विलियम जेम्स
  • वुडवर्थ

Answer- पोम्पोनाजी

Leave a comment