MP Samvida Varg 3 Admit Card 2022 Download Details: यदि आपने मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा MP Samvida Varg 3 (MPTET 2020) के लिए आवेदन किया है, तो बोर्ड के द्वारा एडमिट कार्ड (MPTET 2022 Admit Card) जारी कर दिए गए हैं। आप peb.mp.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड (Download 2022 Admit Card) कर सकते हैं। इसके लिए आपको 13 अंकों की आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड की जरुरत होगी, जिसकी मदद से लॉग इन कर आप अपने प्रवेश पत्र की PDF को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
MP Samvida Varg 3 Admit Card 2022 Download
पोस्ट का नाम | संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 |
विभाग | मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड |
परीक्षा की तारिख | 5 मार्च 2022 से 26 मार्च, 2022 तक |
एडमिट कार्ड डाउनलोड | परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले |
अधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
How to Download MP Samvida Varg 3 Admit Card 2022
बता दें कि, MP Samvida Varg 3 की परीक्षा 5 मार्च 2022 से प्रारंभ होगी, जो कि 26 मार्च, 2022 तक अलग-अगल दिन ली जावेगी। सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक की दो शिफ्टों में यह प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। बिना एडमिट कार्ड के आप परीक्षा हाल सेंटर में प्रवेश नहीं पा सकते हैं। संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2020-2021 में शामिल होने के लिए आपके पास हाल टिकट यानी प्रवेश पत्र होना अनिवार्य है।
MP TET 2022 Admit card: ऐसे करें डाउनलोड
- MP Samvida Varg 3 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना होगा।\
- यहाँ आपको “ADMIT CARD LINK” दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।
- स्क्रीन पर आपको MP Samvida Varg 3 Admit Card दिखाई देगा।
- डाउनलोड बटन पर क्लिक कर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- ध्यान रहे आप अपनी परीक्षा दिनांक के 3 दिन पहले ही एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Samvida Varg 3 Exam City in Admit Card 2020-2021
यदि आप MP Samvida Varg 3 का एडमिट कार्ड देख पा रहे हैं, लेकिन आपका exam किस शहर में है, यह नहीं देख पा रहे हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं है| आपकी परीक्षा तिथि के 8 दिन पहले ही आप अपनी एडमिट कार्ड में परीक्षा का स्थान देख पाएंगे| इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, नीमच मंदसौर, छिंदवाडा, गुना, सागर, दमोह, खंडवा, सतना, बालाघाट और सीधी में से आपके द्वारा चुने गए कुछ सेंटर में से किसी एक शहर में आपको परीक्षा देने जाना होगा|
इन बातों का रखें ध्यान
- बिना एडमिट कार्ड लिए परीक्षा केंद्र पर न जाएं।
- रिपोर्टिंग टाइम पर ही परीक्षा केंद्र पहुंचे, इसके बाद आने पर आपको अंदर नहीं लिया जाएगा और आप परीक्षा देने से वंछित रहे सकते हैं।
- एक्स्ट्रा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं।
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए मूल फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं।
- ई-आधार कार्ड तभी मान्य होगा जब UIDAI की ओर से वेरिफाई किया जाएगा।
- परीक्षा के एडमिट कार्ड के दूसरे भाग में सेल्फ अटेस्टेड कर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना होगा।
- उम्मीदवारों कोरोना सम्बंधित नियमों का पालन करना होगा।
- परीक्षा में मास्क पहनकर और सैनिटाइजर लेकर जाएं।