CDP Practice Set for MP Samvida Shikshak Varg 3 Exam 2022: मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में भर्ती के लिए संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा का आयोजन किया है, जोकि 5 मार्च 2022 से प्रारंभ हो चुकी हैं| मार्च के अंतिम सप्ताह तक ये परीक्षा ली जाएँगी| MP Samvida Shikshak Varg 3 Exam से 5000 से ज्यादा भर्ती की जानी हैं| करीब 11 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है| यदि आप भी MPTET Exam की तैयारी कर रहे हैं तो आपको Online Practice Set / Mock Test देना चाहिए| इससे आपकी तैयारी बेहतर होगी|
संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा के लिए तैयार किया गया MP Samvida Shikshak Varg 3 CDP Practice Set 2022 आपके लिए उपयोगी साबित होगा, इसकी हम आशा करते हैं| सभी अभ्यार्थियों के लिए यह Free Online Practice Set / Mock Test तैयार किया गया है| इसमें ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ (CDP) के कुछ संभावित सवाल पूछे गए हैं, जोकि आपकी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, इसलिए परीक्षा में शामिल होने से पूर्व MP Samvida Shikshak Varg 3 CDP Practice Set पर नजर जरूर ड़ाल लें|
MP Samvida Shikshak Varg 3 Exam CDP Important Questions
Question: प्राथमिक स्तर पर सबसे कम प्रभावी विधि है?
A. बहिर्दशन विधि
B. अंतर्दर्शन विधि
C. कार्यदर्शन विधि
D. इनमें से कोई नहीं
Answer- अंतर्दर्शन विधि
Question: शिक्षा मनोविज्ञान का प्रमुख कार्य है?
A. बालक की शिक्षा में रुचि जागृत करना
B. बालक को अभिप्रेरणा देना
C. बालक के व्यवहार में सकारात्मक परिमार्जन करना
D. उपरोक्त सभी
Answer- उपरोक्त सभी
Question: कैली ने शिक्षा मनोविज्ञान के उद्देश्य बतलाए हैं?
A. 9
B. 15
C. 8
D. 7
Answer- 9
Question: शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति है?
A. विज्ञान
B. कला
C. नाट्य शिक्षा
D. विज्ञान व कला दोनों
Answer- विज्ञान व कला दोनों
Question: मूल प्रवृत्तियां संपूर्ण मानव व्यवहार की चालक है, यह कथन है?
A. स्किनर
B. मैक्डूगल
C. मेलवी
D. डगलस
Answer- मैक्डूगल
Question: वर्तमान में मनोविज्ञान माना जाता है?
A. मन का विज्ञान
B. चेतना का विज्ञान
C. आत्मा का विज्ञान
D. व्यवहार का विज्ञान
Answer- व्यवहार का विज्ञान
Question: शिक्षा का शाब्दिक अर्थ है?
A. पालन पोषण
B. सामने लाना
C. नेतृत्व देना
D. यह सभी
Answer- नेतृत्व देना
Question: अनुशासन हीन छात्रों के साथ शिक्षक का व्यवहार होना चाहिए?
A. कठोर
B. तटस्थ
C. विनम्र किंतु दृढ
D. सहानुभूतिपूर्ण
Answer- विनम्र किंतु दृढ
Question: शिक्षा मनोविज्ञान ने निश्चित रूप धारण किया?
A. 1910
B. 1920
C. 1980
D. इनमें से कोई नहीं
Answer- 1920
Question: शिक्षा के लिए उपयुक्त है?
A. सेमेस्टर पद्धति
B. वर्तमान परीक्षा पद्धति
C. सपुस्तक परीक्षा पद्धति
D. वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र
Answer- सेमेस्टर पद्धति
Question: शिक्षा मनोविज्ञान की अध्ययन विधि है?
A. बहिर्दशन
B. व्यक्ति अध्ययन
C. प्रयोगात्मक
D. यह सभी
Answer- यह सभी
Question: किस ग्रंथ में मानव विकास की 10 अवस्थाओं का वर्णन हुआ है?
A. ऋग्वेद
B. रामायण
C. महाभारत
D. पंचतंत्र
Answer- महाभारत
Question: शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है?
A. जीविका
B. अधिकार
C. ज्ञान
D. विकास
Answer- विकास
Question: शिक्षा मनोविज्ञान की वस्तुनिष्ठ विधि है?
A. आत्म निरीक्षण विधि
B. गाथा वर्णन विधि
C. साक्षात्कार विधि
D. इनमें से कोई नहीं
Answer- साक्षात्कार विधि
Question: जीवन इतिहास विधि का प्रयोग सर्वप्रथम किया था?
A. टाइडमैन ने
B. वैलेंटाइन ने
C. वाटसन ने
D. स्टेनली हॉल ने
Answer- टाइडमैन ने
MP Samvida Shikshak Varg 3 CDP Practice Set
Question: शिक्षा और मनोविज्ञान को जोड़ने वाली कड़ी है?
A. समाज
B. मस्तिष्क
C. मानव व्यवहार
D. चरित्र
Answer- मानव व्यवहार
Question: समाजमिति विधि के प्रतिपादक हैं?
A. जॉन एटकिंस
B. जे.ए मुनरो
C. मैक्डूगल
D. मौरिस
Answer- जे.ए मुनरो
Question: अंतर्दर्शन के बिना बहिर्दशन असंभव है, यह कथन है?
A. सत्य
B. असत्य
C. वास्तविक नहीं है
D. इनमें से कोई नहीं
Answer- सत्य
Question: मनोविज्ञान, व्यवहार और अनुभव का विज्ञान है, कथन किसका है?
A. वाटसन
B. वुडवर्थ
C. प्लेटो
D. स्किनर
Answer- स्किनर
Question: शिक्षक शिक्षा मनोविज्ञान से नहीं जान सकता?
A. बालक के विषय में
B. स्वयं के विषय में
C. अनुशासनहीनता के विषय में
D. आत्मा के विषय में
Answer- आत्मा के विषय में
Question: शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापकों की तैयारी की आधारशिला है, कथन है?
A. मेलवी
B. डगलस
C. स्किनर
D. मैक्डूगल
स्किनर
Answer- स्किनर
Question: शिक्षक के लिए मनोविज्ञान की उपयोगिता है?
A. बालकों का चरित्र निर्माण
B. अनुशासन में सहायता
C. बाल-व्यवहार का ज्ञान
D. उपरोक्त सभी
Answer- उपरोक्त सभी
Question: स्किनर के अनुसार शिक्षा मनोविज्ञान का आरंभ हुआ?
A. प्लेटो से
B. अरस्तू से
C. लॉक से
D. इनमें से कोई नहीं
Answer- अरस्तू से
Question: कार्ल सी. गैरीसन ने किस विधि का अध्ययन किया था?
A. उपचारात्मक विधि
B. क्षेतिज विधि
C. लम्बात्मक विधि
D. परीक्षण विधि
Answer- लम्बात्मक विधि
Question: शिक्षक की सफलता का रहस्य है?
A. आकर्षक व्यक्तित्व
B. शारीरिक गठन
C. विशिष्ट ज्ञान
D. मनोविज्ञान का ज्ञान
Answer- मनोविज्ञान का ज्ञान
Question: शिक्षक के लिए शिक्षा मनोविज्ञान का अध्ययन है?
A. सामान्य
B. अनावश्यक
C. आवश्यक
D. इनमें से कोई नहीं
Answer- आवश्यक
Question: शिक्षा मनोविज्ञान को आत्मनिष्ठ विधि है?
A. गाथा वर्णन विधि
B. निरीक्षण विधि
C. मनोविश्लेषण विधि
D. परीक्षण विधि
Answer- गाथा वर्णन विधि
Question: शिक्षा मनोविज्ञान उपयोगी है?
A. व्यक्ति तथा समाज के लिए
B. समाज के लिए
C. व्यक्ति के लिए
D. छात्र-शिक्षक के लिए
Answer- व्यक्ति तथा समाज के लिए
Question: पूर्व अनुभव या व्यवहार का लेख तैयार करने की विधि है?
A. गाथा वर्णन विधि
B. साक्षात्कार विधि
C. मनोविश्लेषण विधि
D. उपचारात्मक विधि
Answer- गाथा वर्णन विधि
Question: किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार सभी बालक जन्म से समान होते हैं?
A. वाटसन
B. एंजिले
C. टाइडमैन
D. इनमें से कोई नहीं
Answer- वाटसन