MP River GK Quiz in Hindi: मध्यप्रदेश की प्रतियोगी परीक्षाओं में नदियों से सम्बंधित प्रश्न काफी पूछे जाते हैं। प्रदेश में नदियों की संख्या ज्यादा है, इस कारण मध्यप्रदेश की नदियां परीक्षा के नजरिये से भी काफी महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश में MPPSC, पटवारी, पुलिस, संविदा शिक्षक, समेत कई परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। सभी परीक्षाओं में मध्यप्रदेश की नदियों से जुडी जानकारी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। MP River GK Question in Hindi Practice Set में आपके लिए 100+ MP River GK Question दिए गए हैं। इन GK Questions को हल कर आप अपनी तैयारी को और भी बेहतर कर सकते हैं।

Madhya Pradesh (MP) River GK MCQ in Hindi
Question: नदियों का मायका किस राज्य को कहा जाता है?
A. उत्तरप्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. बिहार
D. पश्चिम बंगाल
Answer- मध्यप्रदेश
Question: नर्मदा नदी किस दिशा में बहती है?
A. पूर्व से उत्तर
B. पश्चिम से पूर्व
C. पूर्व से पश्चिम
D. उत्तर से दक्षिण
Answer- पूर्व से पश्चिम
Question: मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी का प्रवाह क्षेत्र कितना है?
A. 1077 किलोमीटर
B. 1080 किलोमीटर
C. 1277 किलोमीटर
D. 1312 किलोमीटर
Answer- 1077 किलोमीटर
Question: नर्मदा नदी किस राज्य में एश्चुअरी का निर्माण करती है?
A. मध्यप्रदेश
B. उत्तरप्रदेश
C. गुजरात
D. गोवा
Answer- गुजरात
Question: चम्बल नदी का प्राचीन नाम क्या है?
A. वेत्रवती
B. चर्मावती
C. शोणभद्र
D. सोमोदेव
Answer- चर्मावती
Question: मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी नदी का नाम क्या है?
A. चम्बल नदी
B. क्षिप्रा
C. नर्मदा नदी
D. पार्वती नदी
Answer- नर्मदा नदी
Question: क्षिप्रा नदी किस जिले से निकलती है?
A. उज्जैन
B. देवास
C. इंदौर
D. होशंगाबाद
Answer- इंदौर
Question: क्षिप्रा नदी किस नदी में जाकर मिलती है?
A. चम्बल नदी
B. तवा नदी
C. पार्वती नदी
D. नर्मदा नदी
Answer- चम्बल नदी
Question: चम्बल नदी का उद्गम स्थल है?
A. कालीभीत पहाड़ियां
B. जानापाव पहाड़ियां
C. काकरीबर्डी
D. विंध्याचल पर्वत
Answer- जानापाव पहाड़ियां
Question: उज्जैन नगर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
A. तवा नदी
B. पार्वती नदी
C. नर्मदा नदी
D. क्षिप्रा नदी
Answer- क्षिप्रा नदी
MP River GK Questions in Hindi
Question: मध्यप्रदेश की गंगा किस नदी को कहा जाता है?
A. पार्वती नदी
B. कालीसिंध नदी
C. बेतवा नदी
D. नर्मदा नदी
Answer- बेतवा नदी
Question: पार्वती नदी किस नदी में जाकर मिलती है?
A. क्षिप्रा नदी
B. केन नदी
C. चम्बल नदी
D. सिंध नदी
Answer- चम्बल नदी
Question: सिंध नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?
A. शिवपुरी
B. सिरोंज
C. भिंड
D. राजगढ़
Answer- सिरोंज
Question: निम्नलिखित में से कौनसी नदी नर्मदा की सहायक नदी है?
A. वर्धा नदी
B. टोंस नदी
C. गार नदी
D. शक्कर नदी
Answer- शक्कर नदी
Question: ताप्ति नदी का उद्गम स्थल किस जिले मैं है?
A. भोपाल
B. राजगढ़
C. बैतूल
D. होशंगाबाद
Answer- बैतूल
Question: निम्नलिखित में से कौनसी एक नदी पश्चिम की ओर नहीं बहती?
A. चम्बल
B. नर्मदा
C. ताप्ति
D. माही
Answer- चम्बल
Question: ओंकारेश्वर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
A. बेतवा
B. क्षिप्रा
C. नर्मदा
D. पार्वती
Answer- नर्मदा
Question: सहस्त्रधारा जलप्रपात कौनसी नदी पर स्थित है?
A. बीहड़ नदी
B. नर्मदा नदी
C. पार्वती नदी
D. केन नदी
Answer- नर्मदा नदी
Question: अप्सरा जलप्रपात कौन से जिले में है?
A. सागर
B. होशंगाबाद
C. रीवा
D. विदिशा
Answer- होशंगाबाद
Question: विदिशा किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
A. पार्वती नदी
B. बेतवा नदी
C. चम्बल नदी
D. तवा नदी
Answer- बेतवा नदी
Check Also: मध्यप्रदेश खेल सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
MP River GK Question in Hindi
Question: चम्बल नदी का उद्गम स्थल कौनसी पहाड़ी से है?
A. कैमूर पहाड़ी
B. जानापाव पहाड़ी
C. सतपुड़ा पहाड़ी
D. इनमें से कोई नहीं
Answer- जानापाव पहाड़ी
Question: चम्बल नदी की कुल लम्बाई कितनी है?
A. 965 किलोमीटर
B. 724 किलोमीटर
C. 880 किलोमीटर
D. 780 किलोमीटर
Answer- 965 किलोमीटर
Question: ओरछा किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
A. पार्वती नदी
B. केन नदी
C. बेतवा नदी
D. नर्मदा नदी
Answer- बेतवा नदी
Question: राणा प्रताप सागर जलाशय कौन सी नदी पर बना हुआ है?
A. क्षिप्रा
B. नर्मदा
C. चम्बल
D. बेतवा
Answer- चम्बल
Question: निम्नलिखित में से केन नदी की सहायक नदी कौन सी है?
A. कोपरा
B. व्यामा
C. वियरन
D. ये सभी
Answer- ये सभी
Question: जोहिला नदी का उद्गम कौनसी पहाड़ी से हुआ है?
A. मैकाल पहाड़ी
B. सतपुड़ा पहाड़ी
C. विंध्याचल पहाड़ी
D. जानापाव पहाड़ी
Answer- मैकाल पहाड़ी
Question: नर्मदा नदी का एक अन्य नाम है?
A. नामोदास
B. चर्मावती
C. गार
D. टोंस
Answer- नामोदास
Question: अरब सागर में समाप्त होने वाली नदी कौनसी है?
A. सोन
B. ताप्ती
C. क्षिप्रा
D. पार्वती
Answer- ताप्ती
Question: मध्यप्रदेश के किस जिले में पांडव जलप्रपात स्थित है?
A. रीवा
B. सीधी
C. पन्ना
D. सागर
Answer- पन्ना
Question: बेतवा नदी किस नदी में जाकर गिरती है?
A. जमुना
B. गंगा
C. यमुना
D. सिंध
Answer- यमुना
मध्यप्रदेश की नदियां सामान्य ज्ञान
Question: बाल्मीकि रामायण में में सोन नदी को क्या नाम दिया गया है?
A. सुभगधी
B. भागीरथी
C. गंगा
D. सरस्वती
Answer- सुभगधी
Question: निम्नलिखित में से कौनसा जलप्रपात चम्बल नदी पर स्थित है?
A. बहुटी जलप्रपात
B. चूलिया जल प्रपात
C. भालकुंड जलप्रपात
D. इनमें से कोई नहीं
Answer- चूलिया जल प्रपात
Question: निम्नलिखित में से एक नर्मदा का प्राचीन नाम है?
A. सरस्वती
B. गंगा नदी
C. गंगोत्री नदी
D. रेवा नदी
Answer- रेवा नदी
Question: कौनसी नदी को मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है?
A. पार्वती
B. चम्बल
C. नर्मदा
D. बेतवा
Answer- नर्मदा
Question: किस जिले में बेतवा नदी का उद्गम स्थल स्थित है?
A. होशंगाबाद
B. विदिशा
C. सिरोंज
D. रायसेन
Answer- रायसेन
Question: निम्नलिखित में से कौनसी नदी पश्चिम की ओर बहती है?
A. ताप्ती
B. नर्मदा
C. माही
D. ये सभी
Answer- ये सभी
Question: देवास किस नदी के किनारे बसा है?
A. चम्बल नदी
B. क्षिप्रा नदी
C. कालीसिंध नदी
D. तवा नदी
Answer- कालीसिंध नदी
Question: धुआंधार जलप्रपात कौनसी नदी पर स्थित है?
A. पार्वती
B. चम्बल
C. नर्मदा
D. ताप्ती
Answer- नर्मदा
Question: कौनसी नदी दक्षिण की ओर बहने वाली नदी है?
A. बैनगंगा
B. केन
C. सोन
D. कालीसिंध
Answer- बैनगंगा
Question: पार्वती नदी का उद्गम स्थल किस जिले में स्थित है?
A. विदिशा
B. सीहोर
C. राजगढ़
D. होशंगाबाद
Answer- सीहोर
Madhya Pradesh Ki Nadiyan GK Questions and Answers
Question: सोन नदी का एक अन्य नाम है?
A. चर्मावती
B. नमोदास
C. शोणभद्र
D. वेत्रावती
Answer- शोणभद्र
Question: सोन नदी का मिलन किस नदी में होता है?
A. नर्मदा
B. सिंध
C. गंगा
D. यमुना
Answer- गंगा
Question: खान नदी किस नदी की सहायक नदी है?
A. क्षिप्रा
B. पार्वती
C. केन
D. बेतवा
Answer- क्षिप्रा
Question: बेनगंगा की सहायक नदी है?
A. खान नदी
B. पेंच नदी
C. केथल नदी
D. उजास नदी
Answer- पेंच नदी
Question: टोंस नदी का उद्गम स्थल है?
A. सतपुड़ा की पहाड़ी
B. कैमूर पहाड़ी
C. शिवपुरी पठार
D. लखनादौन क्षेत्र
Answer- कैमूर पहाड़ी
Question: क्षिप्रा नदी किस पहाड़ी से निकलती है?
A. कालीभीत पहाड़ी
B. काकरीबर्डी पहाड़ी
C. मैकाल पहाड़ी
D. सतपुड़ा पहाड़ी
Answer- काकरीबर्डी पहाड़ी
Question: बाणसागर बाँध किस नदी पर स्थित है?
A. केन नदी
B. नर्मदा नदी
C. पार्वती नदी
D. सोन नदी
Answer- सोन नदी
Question: प्रदेश की ऐसी कौन सी एकमात्र नदी है जो पहले पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है, फिर पश्चिम से पूर्व की ओर मुड़कर सों नदी में मिल जाती है?
A. केन नदी
B. शक्कर नदी
C. जोहिला नदी
D. कालीसिंध नदी
Answer- जोहिला नदी
Question: बेतवा नदी का उद्गम स्थल है?
A. अमरकंटक
B. कुमरा गांव
C. काकरीबर्डी
D. इनमें से कोई नहीं
Answer- कुमरा गांव
Question: निम्नलिखित में से कौन सा शहर पार्वती नदी के किनारे बसे हुए हैं?
A. आष्टा
B. राजगढ़
C. शाजापुर
D. ये सभी
Answer- ये सभी