MP Police Constable Result 2022 Check Online: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट घोषित ऐसे आसान से स्टेप से करें चेक

MP Police Constable Result 2021-2022 Check Online: मध्यप्रदेश में एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) द्वारा करवाया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड के द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 को आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी कर दिया गया है। आप आसानी एप्लीकेशन नंबर (या रोल नंबर) एवं  डेट ऑफ बर्थ डालकर एमपी पुलिस कांस्टेबल 2022 देख सकते हैं। 17 फ़रवरी 2022 को एमपी पुलिस में 6000 कांस्टेबल के पद पर भर्ती हेतु परीक्षा का सिलसिला ख़त्म हुआ था। MP Police Constable Exam 2022 के लिए करीब 12 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

MPPEB MP Police Result 2022 Check Online : इन स्टेप्स से चेक करें परिणाम 

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 देखने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना होगा।

-वेबसाइट के होमपेज पर आपको First Stage Result – Police Constable Recruitment Test – 2020 लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक कर द्दें।

-आपकी स्क्रीन पर एक नया रिजल्ट पेज खुलेगा।

-रिजल्ट पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर या फिर रोल नंबर के साथ डेटऑफ बर्थ डालनी होगी।

-इसके बाद नीचे दिए गए सवाल का उत्तर बॉक्स में लिखना होगा।

-अब आपको सर्च बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022  आ जाएगा।

Madhya Pradesh (MP) Police Result 2022 Check Online

17 फ़रवरी 2022 को एमपी पुलिस में 6000 कांस्टेबल के पद पर भर्ती हेतु परीक्षा का सिलसिला संपन्न हुआ था। परीक्षा में करीब 12 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पहले 4000 वैकेंसी के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 6000 कर दिया गया था। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 रिजल्ट आने के बाद जो भी उम्मीदवार सफल हो गए हैं अब उन्हें अगले राउंड यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी सफल होना होगा, इसके बाद ही वे एमपी पुलिस कांस्टेबल का पद हासिल कर पाएंगे।

MP Police Constable Physical Test Details in Hindi

यदि आपने लिखित परीक्षा आचे अंक से पास कर ली है तो अब आपको शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) देनी होगी। इस अंतर्गत उम्मीदवार को 800 मीटर दौड़, गोला फेंक व लंबी कूद का हिस्सा बनना होगा।

एमपी पुलिस कांस्टेबल 2022 परीक्षा फिजिकल टेस्ट की जानकारी

कांस्टेबल जीडी के अभ्यर्थियों को 2 मिनट 45 सेकेंड में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी और 19 फीट 7.260 किग्रा का गोला फेंकना होगा। इसके अलावा 13 फीट की लंबी कूद मारनी होगी। वहीँ महिलाओं के लिए समय सीमा व भार को कम रखा गया है। महिला उम्मीदवार को 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी और 15 फीट 4 किग्रा का गोला फेंकना होगा। इसके अलावा 10 फीट की लंबी कूद भी मारनी होगी। वहीं कांस्टेबल रेडियो के अभ्यर्थियों को भी 2 मिनट 45 सेकेंड में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी। 19 फीट 7.260 किग्रा का गोला फेंकना होगा। इसके बाद 12 फीट की लंबी कूद मारनी होगी।

फिर होगी एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

जो उम्मीदवार पिछली परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। एमपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए दोबारा भर्ती हो सकती है। MPPEB जल्द ही 6000 और नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपने भाषण में लोगों को संबोधित करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। यानी जिन उम्मीदवारों का चयन इस परीक्षा में नहीं हो पाया, उनके पास एक बार फिर से एमपी पुलिस कांस्टेबल पद हासिल करने का मौका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*