Excepted MP Police Constable Exam 2022 Cut off and Result Date: मध्यप्रदेश में एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) द्वारा करवाया गया था। 17 फ़रवरी 2022 को एमपी पुलिस में 6000 कांस्टेबल के पद पर भर्ती हेतु परीक्षा का सिलसिला ख़त्म हुआ था। MP Police Constable Exam 2022 के लिए करीब 12 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवार MP Police Constable Exam 2022 Result and Cut off का इंतज़ार कर रहे थे। आगे आपको हम एमपी पुलिस कांस्टेबल 2022 के संभावित Cut off व Result Date से सबंधित जानकारी साझा करने वाले हैं।
MP Police Constable Exam 2022 Cut off (Excepted)
जब भी हम किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को देकर निकलते हैं तो उसके बाद हमारे दिमाग में उस परीक्षा से सम्बंधित कई प्रकार के सवाल उठते हैं। जैसे कि परीक्षा का Cut off कितना आएगा? Result Date क्या है? ऐसे कई सवाल हमारे मन में उठते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रिजल्ट घोषित होने के बाद ही कट ऑफ़ व फाइनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर जारी की जाती है। हालाँकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाने वाले कोचिंग इंस्टिट्यूट भी परीक्षा ख़त्म होने के बाद प्रश्न पत्र के लेवल के आधार पर अपने-अपने अनुसार अनुमानित कट ऑफ व आंसर-की साझा करते हैं।
Excepted MP Police Constable Exam 2022 Cut off and Result Date
यदि परीक्षा में प्रश्न पत्र सरल आता है तो परीक्षा का Cut off अधिक आने की सम्भावना बढ़ जाती है। वहीँ यदि प्रश्न पत्र कठिन आता है तो Cut off कम रहने की सम्भावना होती है। MP Police Constable Exam 2022 Cut off कितना जाएगा यह सवाल भी सभी उम्मीदवारों के मन में बना हुआ है। कोचिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक संभावित कटऑफ पर नजर डाली जाए तो जनरल कैटेगरी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 81 अंक तक जा सकता है। वहीं जनरल कैटेगरी की महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 72 अंक रह सकता है। ओबीसी व एसटीएससी की बात करें तो ओबीसी पुरुष का 76 व महिला का 68 अंक के आस-पास कटऑफ रह सकता है। जबकि एसटी-एससी के पुरुष के लिए 70 व महिला उम्मीदवारों के लिए 65 अंक तक कटऑफ रहने की सम्भावना है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट व कटऑफ की जानकारी
वहीँ MP Police Constable Exam 2022 Result Date की बात की जाए तो अब तक अधिकारिक तौर पर इस बारे में मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। हालाँकि जल्द ही बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर मध्यप्रदेश पुलिस कोन्स्टेबल रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।
Note: ध्यान रहे हमारे द्वारा MP Police Constable Exam Cut off की जानकारी संभावित है, अभी अधिकारिक तौर पर मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की तरफ से किसी भी प्रकार का Cut off जारी नहीं किया गया है। यह संभावित Cut off महज कोचिंग एक्सपर्ट्स के अनुमान पर आधारित है।