MP Important GK One Line Facts in Hindi: यदि आप किसी Madhya Pradesh राज्य में आयोजित होने वाले competitive exam जैसे MPPSC, MPSI, MP Police Constable, MPPEB Primary Teacher, Jail Prahari, Samvida Shikshak Varg 1, MP Patwari आदि की तैयारी कर रहे हैं, तो ख़ास आपके लिए MP GK One Liner Question & Answer तैयार किए गए हैं। Madhya Pradesh से सम्बंधित ये Basic General Knowladge Questions आप सभी को पता होना जरूरी है। अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओं में मध्यप्रदेश से सम्बंधित इन प्रश्नों को पूछा जाता है।
Madhya Pradesh One Liner Gk in Hindi
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध अन्य नाम कौन-कौन से हैं?
-टाइगर प्रदेश, सोया प्रदेश, ह्रदय प्रदेश, नदियों का मायका
मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
-1 नवंबर 1956
मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है?
-भोपाल
किसके द्वारा मध्य प्रदेश को मध्य प्रदेश नाम दिया गया?
-पंडित जवाहरलाल नेहरू
मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति क्या है?
-21°6′ उत्तरी अक्षांश से 26°30′ उत्तरी अक्षांश तथा 74°9′ पूर्वी देशांतर से 82°48′ पूर्वी देशांतर के मध्य
मध्यप्रदेश राज्य की राजभाषा कौन सी है?
-हिंदी
मध्य प्रदेश राज्य का गठन कब हुआ था?
-1 नवंबर 1956
किस वर्ष भोपाल को मध्य प्रदेश की राजधानी बनाया गया?
-1972
मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का विभाजन कब हुआ?
-1 नवंबर 2000
वर्तमान में मध्यप्रदेश में कुल जिलों की संख्या कितनी है?
-52
छत्तीसगढ़ से अलग होने के बाद मध्य प्रदेश में कितने जिले थे?
-45
मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल कितने वर्ग किलोमीटर है?
-308252 वर्ग किलोमीटर
मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
-9.38%
मध्य प्रदेश राज्य की सीमा भारत के कितने राज्यों से मिलती है?
-5 राज्यों से
मध्य प्रदेश की सीमा भारत के किन-किन राज्यों से मिलती है, उनके नाम बताएं?
-महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात
मध्य प्रदेश का पूर्व से पश्चिम तक भौगोलिक विस्तार कितना है?
-870 किलोमीटर
मध्य प्रदेश का उत्तर से दक्षिण तक भौगोलिक विस्तार कितना है?
-605 किलोमीटर
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का भारत में कौनसा स्थान है?
-दूसरा
कौन से राज्य से मध्य प्रदेश की सबसे अधिक सीमा मिलती है?
-उत्तर प्रदेश
कौन से राज्य की सीमा मध्य प्रदेश से बहुत कम मिलती है?
-गुजरात
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग कौनसा है?
-जबलपुर
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश राज्य का सबसे छोटा संभाग कौनसा है?
-शहडोल
मध्य प्रदेश की साक्षरता दर कितने प्रतिशत है?
-71.4%
मध्य प्रदेश के राजकीय पशु का नाम क्या है?
-बारहसिंघा
मध्यप्रदेश का राजकीय पक्षी कौन सा है?
-दूधराज (शाह बुलबुल)
मध्यप्रदेश का राजकीय वृक्ष कौन सा है?
-बरगद
मध्य प्रदेश का राजकीय पुष्प कौन सा है?
-सफेद लिली
मध्य प्रदेश की राजकीय मछली का नाम बताएं?
-महाशीर
मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय नाट्य कौन सा है?
-माचा
मध्य प्रदेश ने राजकीय खेल के रूप में किस खेल को अपनाया है?
-मलखंब
MP GK One Line Facts in Hindi
मध्य प्रदेश का राज्य नृत्य कौन सा है?
-राई
जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग कौनसा है?
-इंदौर
जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश राज्य का सबसे छोटा संभाग कौनसा है?
-शहडोल
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
-छिंदवाड़ा
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश राज्य की सबसे बड़ी तहसील कौनसी है?
-मंडला
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश की सबसे छोटी तहसील कौन सी है?
-अजय गढ़
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
-दतिया
जनसंख्या की दृष्टि से मध्यप्रदेश राज्य का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
-हरदा
मध्य प्रदेश राज्य का प्रथम आवासी खेल विद्यालय कहां पर स्थित है?
-सीहोर
मध्य प्रदेश के किस जिले को सफेद शेरों की भूमि कहा जाता है?
-रीवा
मध्य प्रदेश के पहले विश्वविद्यालय का नाम क्या है?
-हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर
मध्यप्रदेश राज्य की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?
-धूपगढ़, पचमढ़ी
मध्यप्रदेश में ऑप्टिकल फाइबर कारखाना कहां पर स्थित है?
-मंडीदीप
मध्य प्रदेश की जीवन रेखा किस नदी को कहते हैं?
-नर्मदा नदी
मध्य प्रदेश राज्य की प्रथम नगर पालिका कौन सी है?
-दतिया
मध्यप्रदेश में एकमात्र गांजा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध जिला कौन सा है?
-खंडवा
राज्य के किस जिले में सबसे ज्यादा बीड़ी का उत्पादन किया जाता है?
-जबलपुर
मध्य प्रदेश में स्थित किस किले को भारत का जिब्राल्टर कहा जाता है?
-ग्वालियर दुर्ग
मध्य प्रदेश के किस जिले में रेप्टाइल पार्क स्थित है?
-पन्ना
मध्यप्रदेश में अफीम का उत्पादन करने वाला जिला कौन सा है?
-मंदसौर
एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र कहां स्थित है?
-मध्य प्रदेश के उज्जैन में
मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
-श्री रविशंकर शुक्ला
मध्य प्रदेश के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
-श्री पट्टाबी सीता रमैया
मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी?
-उमा भारती
MP GK One Liner
राज्य की खुली जेल किस जिले में है?
-अशोकनगर
मध्यप्रदेश में पवन ऊर्जा का सर्वाधिक उत्पादन कहां होता है?
-पवन ऊर्जा फार्म जामगोदरानी, देवास
यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किए जाने वाला मध्य प्रदेश का प्रथम स्थल कौन सा है?
-खजुराहो
गौ हत्या बंद कराने वाला प्रथम राज्य कौन सा है?
-मध्य प्रदेश
राज्य के प्रत्येक जिले में उद्योग केंद्र खोलने वाला देश का प्रथम राज्य कौन सा है?
-मध्य प्रदेश
भारत का सबसे बड़ा गुलाब उद्यान मध्य प्रदेश में कहां स्थित है?
-मेघवन, इंदौर
ऑस्ट्रेलिया के बाद विश्व का दूसरा आदिवासी शोध संचार केंद्र मध्य प्रदेश में कहां है?
-झाबुआ
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री निवास कहां है?
-श्यामला हिल्स, भोपाल
मध्य प्रदेश में राज्यपाल निवास कहां है?
-राज भवन, भोपाल
भारत का मध्य बिंदु कहां स्थित है?
-मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में
रातापानी अभ्यारण कहां स्थित है?
-रायसेन
चंबल नदी पर कौन सा जलाशय बना है?
-राणा प्रताप सागर
प्रदूषण के आधार पर कौन सी नदी को मध्यप्रदेश की गंगा कहा जाता है?
-बेतवा
मध्य प्रदेश में बहने वाली नदियों की प्रकृति किस प्रकार की है?
-प्रायद्वीपीय
नर्मदा नदी मध्य प्रदेश में कितने किलोमीटर क्षेत्र में बहती है?
-1077 किलोमीटर
Madhya Pradesh GK One Liner Important Questions With Answers in Hindi
उज्जैन में कुंभ मेला किस नदी के किनारे लगता है?
-क्षिप्रा
मध्यप्रदेश राज्य की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
-नर्मदा
नर्मदा नदी का उद्गम स्थल कहां है?
-मध्यप्रदेश के अमरकंटक में
मध्यप्रदेश में स्थित ग्रेटर गंगऊ बांध किस नदी पर है?
-केन नदी