Mahatma Gandhi GK Question One Liner in Hindi: भारतीय इतिहास के महान व्यक्तियों में से हैं। उन्होंने देश को आज़ाद करवाने के प्रयास में अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलन भी किए, जिसके फस्वरूप भारत को 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिली। भारत में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में महात्मा गांधी के आंदोलन के नाम व उनसे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकरियों के बारे में पूछा जाता है। यदि आप सरकारी प्रतियोगी परीक्षा की तियारी कर रहे हैं तो आपको महात्मा गांधी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होना चाहिए। आगे आप महात्मा गांधी से संबंधित जीके सवाल पढने वाले हैं, इन प्रश्न उत्तर को कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा चुका है। Mahatma Gandhi GK Question Answer One Liner पढ़कर आप कम समय में ही महात्मा गांधी से जुड़े Facts व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जान पाएंगे, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से उपयोगी हैं।
महात्मा गांधी से संबंधित जीके प्रश्न उत्तर
महात्मा गांधी का पूर्ण नाम क्या है?
-मोहनदास करमचंद गांधी
महात्मा गांधी की याद में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है?
-2 अक्टूबर
कहां पर गांधी जी के द्वारा साबरमती आश्रम की स्थापना की गई थी?
-अहमदाबाद (1917)
महात्मा गांधी की जन्म तिथि क्या है?
-2 अक्टूबर
‘सत्य और अहिंसा मेरा ईश्वर है’ यह वचन किसके द्वारा दिए गए थे?
-महात्मा गांधी
‘हिंदू स्वराज’ पुस्तक के लेखक कौन थे?
-महात्मा गांधी
महात्मा गांधी ने अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना किस वर्ष में की थी?
-1932
सर्वप्रथम किस आंदोलन में महात्मा गांधी ने भूख हड़ताल को अपनाया था?
-अहमदाबाद आंदोलन
भारत में महात्मा गांधी के द्वारा सर्वप्रथम सत्याग्रह कहां किया गया था?
-चंपारण में
राष्ट्रपिता के नाम से महात्मा गांधी को सर्वप्रथम किस महापुरुष ने संबोधित किया था?
-सुभाष चंद्र बोस
महात्मा गांधी को ‘अर्धनग्न फकीर’ कहने वाले शख्स का नाम क्या था?
-चर्चिल
ब्रिटिश सरकार ने वर्ष 1915 में महात्मा गांधी को किस उपाधि से सम्मानित किया था?
-केसर-ए-हिंद
महात्मा गांधी को किस वर्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था?
-1924 में
किसके द्वारा गांधी जी को महात्मा की उपाधि दी गई थी?
-रविंद्र नाथ टैगोर
महात्मा गांधी के आंदोलन के नाम की लिस्ट
किस वर्ष महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे?
-1915
गांधी जी ने अपना राजनीतिक गुरु किसे माना था?
-गोपाल कृष्ण गोखले
गांधी जी का निधन कब हुआ था?
-30 जनवरी 1948
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ महात्मा गांधी ने ‘नमक आंदोलन’ कब चलाया था?
-1930
गांधी जी ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत कब की थी?
-1942
महात्मा गांधी का जन्म स्थान कहां है?
-पोरबंदर (गुजरात)
गांधी जी की पत्नी का नाम क्या था?
-कस्तूरबा
गांधी जी ने कौन से भोजन को बढ़ावा दिया था?
-शाकाहारी
‘द लाइफ ऑफ महात्मा गांधी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
-लुई फिशर
महात्मा गांधी किस गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेने लंदन गए थे?
-द्वितीय गोलमेज सम्मेलन
गांधी जी को वैष्णव जन को कहिए भजन काफी पसंद करते था, यह किसके द्वारा लिखा गया?
-नरसिंह मेहता
गांधी-इरविन समझौता कब हुआ था?
-5 मार्च 1931
महात्मा गांधी के समाधि स्थल को क्या कहते हैं? –
-राजघाट
‘करो या मरो’ नारे का संबंध किस आंदोलन से था?
-भारत छोड़ो आंदोलन
दक्षिण अफ्रीका के कौन से रेलवे स्टेशन से गांधी जी को बाहर निकाला गया था?
-पीटरमारिटज़बर्ग
किस कानून को गांधीजी ने काला कानून कहा था?
-रोलेट एक्ट