Lata Mangeshkar Facts / GK in Hindi: लता मंगेशकर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य / सामान्य ज्ञान

Lata Mangeshkar Facts / GK / General Knowledge in Hindi: लता मंगेशकर, जिनकी सुरुली आवाज़ को सुनकर हर कोई उनका मुरीद हो जाता था। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अतुलनीय योगदान दिया, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। अपने करियर के दौरान लता मंगेशकर ने 25 हजार से भी अधिक गाने गाए, जिस कारण उन्हें कई सारे पुरस्कारों से भी नवाजा गया। अपने करियर के दौरान वे 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। आइए स्वर्गीय लता मंगेशकर जी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य / सामान्य ज्ञान के बारे में जानते हैं, जोकि प्रतियोगी परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

Lata Mangeshkar Facts / General Knowledge One Liner in Hindi

  • भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितम्बर 1929 को हुआ था। वर्ष 2022 के शुरुआत में अचानक उनकी तबियत खराब हो गई, जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
  • करीब एक महीने मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती होने के बाद 6 फ़रवरी 2022 को उनका निधन हो गया।
  • मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर लाता मंगेशकर जी का जन्म हुआ था।
  • उनके पिता रंगमंच कलाकार और गायक थे, जिस वजह से बचपन से ही लता जी ने गायकी करना शुरू कर दी थी।
  • लता जी के साथ ही  उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर और बहनों उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर,  आशा भोंसले भी संगीत की दुनिया से जुड़ गई।
  • लता जी ने पहली बार वसंग जोगलेकर द्वारा निर्देशित फ़िल्म कीर्ती हसाल  के लिये गाना गाया था, लेकिन उनके पिता नहीं चाहते थे कि वे फिल्मों के गानों को अपनी आवाज़ दें, जिस वजह से उनके गाने को निकलवा दिया गया था।
  • जब वे 13 वर्ष की थी तब उनके पिता के निधन के बाद उन्हें रुपए की तंगी भी झेलनी पड़ी।
  • उन्हें पैसे कमाने के लिए मजबूरन अदाकारा भी बनना पड़ा, उन्होंने  हिन्दी और मराठी फ़िल्मों में काम किया।
  • अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली फ़िल्म पाहिली मंगलागौर (1942) थी।
  • लता जी ने अपना पहला गाना मराठी फिल्म ‘किती हसाल’ (कितना हसोगे?) (1942) में गाया था।
  • फिल्म महल के गाने आयेगा आने वाला” के हित होने के बाद से उन्हें फिल्म जगत में अलग पहचान मिली।
  • वे 20 से अधिक भाषाओँ में 25 हजार से भी अधिक गाने गा चुकी हैं, जिस वजह से उनके नाम दुनिया में सबसे ज्यादा गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड भी है।
  • वे गाना गाते वक़्त कभी भी चप्पल नहीं पहनती थी, उन्होंने हमेशा नंगे पैर की गायकी की है।
  • लता जी देश की एक मात्र ऐसी शक्सियत थी, जिनके जिन्दा रहते हुए उनके नाम पर अवार्ड दिए जाते थे।

लता मंगेशकर पुरस्कार की सूची (Lata Mangeshkar Award & Achievement List )

  • फिल्म फेयर पुरस्कार (1958, 1962, 1965, 1969, 1993  और 1994)
  • राष्ट्रीय पुरस्कार (1972, 1975 और 1990)
  • महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार (1966 और 1967)
  • 1969 – पद्म भूषण
  • 1974 – दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड
  • 1989 – दादा साहब फाल्के पुरस्कार
  • 1993 – फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 1996 – स्क्रीन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 1997 – राजीव गान्धी पुरस्कार
  • 1999 – एन.टी.आर. पुरस्कार
  • 1999 – पद्म विभूषण
  • 1999 – ज़ी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 2000 – आई. आई. ए. एफ. का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 2001 – स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 2001 – भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न”
  • 2001 – नूरजहाँ पुरस्कार
  • 2001 – महाराष्ट्र भूषण

Leave a comment