Ladli Behan Yojana: मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के महत्वपूर्ण तथ्य| MP Current affairs in Hindi

Ladli Behan Yojana Question Answer in Hindi: केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु हर संभव प्रयास कर रही हैं। महिलाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार सरकारी योजनाओं को लॉन्च किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना काफी सुर्ख़ियों में रही थी, साथ ही इस योजना को बेहद पसंद भी किया गया था। आइए लाडली बहना योजना  से महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में जानते हैं, जिन्हें UPSC, BANK PO/ CLARK, SSC, MPPSC State Government, Railway, MP Police, MP Patwari समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं (Exams) में पूछे जा सकते हैं।

MP Ladli Behan Yojana | Question Answer in Hindi| MP Current affairs in Hindi

लाड़ली बहना योजना के नियम व महत्वपूर्ण तथ्य

  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2023 को लाडली बहना योजना (Ladli Behan Yojana) की घोषणा की थी।
  • 4 मार्च 2023 से राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू कर दिया था।
  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने की 10 तारीख को आवेदन करने वाली पात्र बहनों के बैंक खाते में 1000/- रुपए DBT की मदद से भेज दिए जाएंगे।
  • यह राशि पात्र बहनों को 5 वर्ष तक मिलेगी।
  • एक महिला को योजना की मदद से 5 वर्षों में कुल 60 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त व् आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने इस योजना को शुरू किया था।
  • प्रदेश की मूलनिवासी विवाहित महिलाएं, जिनकी उम्र 23 वर्ष से 60 वर्ष है वे योजना का लाभ लेने की पात्र थी।
  • पात्र महिलाओं की तीन कैटेगरी निर्धारित की गई थी। पहली कैटेगरी में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रखा गया। दूसरी में जिनके पास पांच एकड़ या उससे कम जमीन है। वहीँ तीसरी कैटेगरी में उन महिलाओं को शामिल किया गया जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग गरीब महिलाएं योजना का हिस्सा बन सकती थी।
  • लाड़ली बहना योजना की पहली क़िस्त 10 जून 2023 को पात्र बहनों के बैंक खाते में डलवाई गई।

Ladli BehanYojana Question Answer in Hindi

महत्वपूर्ण प्रश्न:

लाड़ली बहना योजना किस राज्य से सम्बंधित योजना है?

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा लाड़ली बहना योजना को शुरू किया गया।

किस मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहाना योजना को शुरू किया?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा यह योजना शुरू की गई।

लाड़ली बहना योजना क्या है?

मध्यप्रदेश की इस योजना की मदद से राज्य की पात्र बहनों को 2023 से लेकर 5 वर्ष यानी 2028 तक एक हजार रुपए प्रति माह दिए जायेंगे। एक महिला को कुल 60,000 रुपए की राशि प्राप्त होगी।

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?

  • महिलाओं के स्वावलम्बन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना
  • महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्‍वावलम्‍बी बनाना
  • परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना

लाड़ली बहना योजना कब शुरू हुई थी?

28 जनवरी 2023 को लाडली बहना योजना  की घोषणा की थी, जबकि 4 मार्च 2023 से राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू कर दिया था।

MP Ledli Behan Yojana Official Portal/ Website Click Here

Leave a comment