Kabaddi Player Maninder Singh Biography / Facts, Stats, Wife, Details in Hindi

Kabaddi Player Maninder Singh Biography / Facts in Hindi: भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी मनिंदर सिंह प्रो कबड्डी लीग में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। प्रो कबड्डी लीग में वे जयपुर पिंक पैंथर्स, बंगाल वॉरियर्स जैसी बड़ी टीमों के लिए खेल चुके हैं। वे लीग के सबसे सफल कप्तान व रेडरो में से एक रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस वजह से कबड्डी खेल को देखने वाले प्रशासकों के बीच मनिंदर सिंह काफी लोकप्रिय हैं। आइए Kabaddi Player Maninder Singh Biography / Facts, Stats, Wife, Records समेत अन्य जानकारियों के बारे में जानते हैं।

Kabaddi Player Maninder Singh Biography / Facts in Hindi

नाम मनिंदर सिंह
उपनाममणि
जन्म 31 जनवरी 1990, पंजाब
उम्र31 वर्ष (2021 तक)
राष्ट्रीय भारतीय
पेशाराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी
लीगप्रो कबड्डी लीग
कबड्डी टीमभारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम, जयपुर पिंक पेंथर
बंगाल वॉरियर्स
कोचजगदीश कुंबले, कसीनाथ भास्करनी
खेल में भूमिकारेडर
Networth /कुल मूल्य1 करोड़ + ( 2021 )
पत्नी (Wife)—–
भाई (Brother)——–

Maninder Singh Biography/ Facts In Hindi Wiki, DOB, Record, Stats And More

  • कबड्डी खिलाड़ी मनिंदर सिंह का जन्म 31 जनवरी 1990 को पंजाब के जालंधर में हुआ था।
  • उनके पिता एक जमींदार थे, कबड्डी खेल को काफी पसंद करते थे, इस वजह से मनिंदर सिंह  ने बचपन से ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था।
  • उन्होंने खालसा कॉलेज, अमृतसर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।
  • कबड्डी प्रितियोगिता में विश्वविद्यालय की अंडर-19 टीम से उन्होंने विरोधियों को मैदान में चित कर सभी को हैरान किया था। प्रतियोगिता में वे सबसे सफल रेडर में से एक थे।
  • मनिंदर सिंह भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम के लिए खेलते हैं और टीम में इन्हें मणि के नाम से भी जाना जाता है।

भारतीय कबड्डी खिलाड़ी मनिंदर सिंह से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • मनिंदर, भारतीय कबड्डी टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं, उन्होंने वर्ष 2017 एशियाई कबड्डी चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाया था।
  • वे वर्ष 2014 से प्रो कबड्डी लीग का हिस्सा बने।
  • प्रो कबड्डी लीग में इन्होने अपने खेल से लोकप्रियता हासिल की है। लीग की शुरुआत उन्होंने जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ की थी। उन्होंने शानदार प्रदर्शन दिखाकर अपनी टीम को चैंपियन भी बनाया था। उन्होंने अपने करियर के पहले सीजन में 130 रेड अंक और 7 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे।
  • प्रो कबड्डी लीग में वे बंगाल वॉरियर्स के कप्तान व प्रमुख रेडर की भूमिका भी निभा चुके हैं। वर्ष 2017 में वे प्रो कबड्डी सीजन 5 से बंगाल वॉरियर्स से जुड़े थे। इस टीम के लिए उन्होंने 5वें सीजन में 190 रेड पॉइंट बनाए थे। इस दौरान में चोटिल भी हुए थे, लेकिन वापसी करने में कामयाब रहे।
  • मनिंदर सिंह के नाम प्रो कबड्डी लीग में सबसे तेज रेड अंक हासिल करने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने महज 56 मैचों में 500 रेड अंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था।
  • मनिंदर सिंह, पटना पाइरेट्स के खिलाफ एक मैच में, वह परदीप नरवाल (63 मैच) के बाद पीकेएल में 600 अंक (68 मैच) तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज रेडर बने थे।

Leave a comment