Short Brief About this Vacancy: Jharkhand Excise Constable Selection Process, JSSC Excise Constable Syllabus 2022, Notification, जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल सिलेबस 2022, JSSC Excise Constable Syllabus 2022 in Hindi, JSSC Excise Constable Syllabus 2022 PDF Download, झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती, Jharkhand Excise Constable Physical Test, Jharkhand Utpad Sipahi Syllabus 2022
Jharkhand Excise Constable Syllabus 2022 Details in Hindi
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2022
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा एक्साइज कांस्टेबल पद के लिए नोटिफिकेशन (Notification) जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) करना चाहते हैं, वे 25 फरवरी 2022 से 26 मार्च 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। यदि आप झारखंड झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती की तैयारी अच्छी तरह से करना चाहते हैं तो आपको जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल सिलेबस 2022 (JSSC Excise Constable Syllabus 2022) के अनुसार ही अपनी पढ़ाई करनी होगी, तभी आप इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल सिलेबस 2022
आगे आपको JSSC Excise Constable Syllabus 2022 से सम्बंधित पूर्ण जानकारी दी जावेगी, जिसकी मदद से आप Jharkhand Utpad Sipahi Exam की तैयारी को बेहतर ठंग से कर पाएंगे। आइए इससे पहले Jharkhand Excise Constable Notification 2022, Selection Process, Physical Test समेत अन्य जानकारी के बारे में विस्तार से जान लेते हैं। Notification के अनुसार जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल के 583 पदों पर भर्ती की जावेगी। हर वर्ग के लिए आरक्षित सीट भी निर्धारित की गई है, जोकि इस प्रकार है- जनरल के लिए 237 वैकेंसी हैं, एससी के लिए 148, एसटी के लिए 57, ईबीसी के लिए 50, बीसी के लिए 32 व ईडब्ल्यूएस के लिए 59 वैकेंसी हैं।
Jharkhand Utpad Sipahi Exam Eligibility, Salary Details
10वीं पास छात्र JSSC Excise Constable 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। हर वर्ग के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष व अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है, लेकिन कुछ वर्गों को आयु पर छूट दी गई है। ओबीसी और बीसी को दो वर्ष, महिलाओं को तीन वर्ष और एससी और एसटी को पांच वर्ष की छूट मिलेगी। वहीँ वेतनमान अलग-अलग पोस्ट के अनुसार निर्धारित किया जायेगा। यह 19900 से 63200 के बीच हो सकता है।
Apply Online Fee (परीक्षा शुल्क)
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती की आवेदन फीस / परीक्षा शुल्क की बात करें तो एससी और एसटी के लिए 50 रुपए व अन्य 100 रुपए के शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। सिर्फ झारखंड के मूलनिवासी एससी और एसटी वर्ग से आने वाले छात्रों को ही परीक्षा शुल्क पर छूट दी जावेगी, अन्य राज्य से आने वाले एससी और एसटी वर्ग के छात्रों को 100 रुपए शुल्क ही देना होगा।
JSSC Excise Constable Physical Eligibility
- अभ्यर्थी की शारीरिक बनावट में मुड़ा हुआ घुटना नहीं होना चाहिए।
- धनु व समतल पैर नहीं होने चाहिए।
- स्पीत शिरा, उँगलियों का उचित ढंग से नहीं घुमना चाहिए।
- दृष्टिदोष, कलर ब्लाइंडनेस/ रतौंदी व आदि शारीरिक रोग नहीं होने चाहिए।
Jharkhand Excise Constable Selection Process 2022
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2022 तीन चरणों में पूरी होगी। उम्मीदवार को पहले फिजिकल टेस्ट फिर लिखित परीक्षा व अंत में मेडिकल टेस्ट देना होगा। इन तीनों चरणों में पास होने के बाद ही आपको पद दिया जावेगा।
Jharkhand Excise Constable Syllabus 2022
प्रश्न पत्र 1 – विषय (भाषा ज्ञान)
- हिंदी भाषा ज्ञान- 80 प्रश्न
- हिंदी अनुच्छेद पर आधारित 20 प्रश्न
- हिंदी व्याकरण पर आधारित 60 प्रश्न
- अंग्रेजी भाषा ज्ञान- 40 प्रश्न
- अंग्रेजी अनुच्छेद पर आधारित 20 प्रश्न
- अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित 20 प्रश्न
कुल प्रश्न की संख्या – 120 प्रश्न
प्रश्न पत्र 1 में उतीर्ण होने के लिए आपको 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
प्रश्न पत्र 2 – क्षेत्रीय / जन जातीय भाषा ज्ञान
चुनी गई भाषा से सम्बंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न पत्र 2 में उतीर्ण होने के लिए आपको 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
प्रश्न पत्र 3
- सामान्य अध्ययन – 40 प्रश्न
- झारखंड राज्य से सम्बंधित प्रश्न – 50 प्रश्न
- सामान्य विज्ञान – 20 प्रश्न
- सामान्य गणित – 10 प्रश्न
कुल प्रश्न की संख्या – 120 प्रश्न
प्रश्न पत्र 3 में उतीर्ण होने के लिए आपको 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।