Pandit Jawaharlal Nehru GK Question One Liner in Hindi: पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय इतिहास के महान व्यक्तियों में से हैं। उन्होंने देश को आज़ाद करवाने के प्रयास में अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलनों में भाग लिया| भारत में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में जवाहरलाल नेहरू से जुडी महत्वपूर्ण जानकरियों के बारे में पूछा जाता है। यदि आप सरकारी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको जवाहरलाल नेहरू के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होना चाहिए। आगे आप जवाहरलाल नेहरू से संबंधित One Liner GK पढने वाले हैं| Pandit Jawaharlal Nehru GK One Liner पढ़कर आप कम समय में ही उनसे जुड़े Facts व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जान पाएंगे, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से उपयोगी हैं।
Pandit Jawaharlal Nehru General Knowledge in Hindi
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1989 को हुआ था।
पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे।
कश्मीरी पंडित समुदाय से आने के कारण उन्हें पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम से संबोधित किया जाता है।
27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था।
बच्चों के बीच जवाहरलाल नेहरू चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध हैं।
जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जवाहरलाल नेहरू के पिता का नाम मोतीलाल नेहरू क्या था।
नेहरू जी की दो बहन विजयालक्ष्मी और कृष्णा हठीसिंग थीं।
बड़ी बहन विजयालक्ष्मी संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी थी।
छोटी बहन कृष्णा हठीसिंग बड़ी होकर लेखिका बनी और उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के ऊपर कई किताबें लिखीं थी।
Pandit Jawaharlal Nehru Information in Hindi
जवाहरलाल नेहरू ने अपनी शिक्षा सबसे बेहतरीन स्कूल व कॉलेज से हासिल की थी।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की पढाई लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज से पूरी की थी।
उन्होंने अपनी कानून की पढ़ाई इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की थी।
अपनी पढाई पूरी करने के बाद वे भारत लौटे और उन्होंने यहाँ वकालत करना शुरू किया।
नेहरु जी ने 7 फ़रवरी 1916 को राजधानी दिल्ली में कमला नेहरु से विवाह किया था।
उनकी पहली पत्नी की मृत्यु टीवी रोग की वजह से हो गई थी।
वर्ष 1919 में जवाहरलाल नेहरु महात्मा गांधी के आदर्शों से आकर्षित हुए और उन्होंने गांधी जी के नियमों का अनुसरण करते हुए पश्चिमी कपड़ों व अन्य महँगी सामग्री का त्याग किया।
1920-1922 के दौरान जवाहरलाल नेहरु ने असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया। इसी आंदोलन के दौरान वे पहली बार गिरफ्तार भी हुए।
आंदोलन के दौरान गिरफ्तार होने के कुछ महीनों के बाद जवाहरलाल नेहरू को रिहा कर दिया गया था, इसके बाद उन्हें वर्ष 1924 में इलाहाबाद नगर निगम का अध्यक्ष चुना गया था।
1926 से लेकर 1928 तक उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में कार्य किया।
लाहौर में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन वर्ष 1929 में आयोजित किया गया, इस दौरान जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया।
जवाहरलाल नेहरू ने पहली बार स्वतंत्र भारत का झंडा 26 जनवरी 1930 को लहराया था।
भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 1942 में जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया गया, लगभग 3 वर्ष जेल में रहने के बाद 1945 में उन्हें रिहा कर दिया गया।
Pandit Jawaharlal Nehru One liner facts
1947 में आजादी मिलने के बाद जब प्रधानमंत्री पद का चयन होने के लिए मतदान हुआ तो सरदार पटेल और आचार्य कृपलानी को सर्वाधिक मत मिले थे। लेकिन गांधीजी के कहने पर इन दोनों को अपना नाम वापस लेना पड़ा और जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने।
साल 1955 में जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
नेहरू जी ने ‘भारत एक खोज’ नामक पुस्तक जेल में रहते हुए लिखी थी। इस पर एक धारावाहिक की रचना भी की गई थी, जिसका नाम भारत एक खोज रखा गया।
भारत एक खोज धरावाहिक का निर्माण व निर्देशन श्याम बेनेगल के द्वारा किया गया था।
9 सितंबर 1938 को जवाहरलाल नेहरू ने लखनऊ से नेशनल हेराल्ड नामक अंग्रेजी अखबार की शुरुआत की थी।
साल 2008 में इस अखबार को बंद कर दिया गया था।