Jain Dharm GK Question One liner in hindi | जैन धर्म से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर Download PDF

Jain Dharm GK Question in Hindi: जैन धर्म हमारे भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है| इतिहास के के राजा इस धर्म के अनुयायी रहे चुके हैं। भारत में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में जैन धर्म से सम्बंधित प्रश्नों को अक्सर पुछा जाता है। यदि आप सरकारी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको जैन धर्म के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होना चाहिए। इस पोस्ट में आपको जैन धर्म से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर पढने को मिलने वाले हैं। ये प्रश्न बेहद महत्वपूर्ण हैं और कई बार इन्हें भारत में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा चुका है। Jain Dharm GK Question Answer One Liner पढ़कर आप कम समय में ही इससे जुड़े Facts व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जान पाएंगे, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से उपयोगी हैं। आप इस GK Question Answer One Liner की PDF को इस पोस्ट के अंत में Download कर सकते हैं।

Jain Dharm GK Question One liner in hindi

जैन धर्म के संस्थापक कौन थे?

ऋषभदेव

जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर कौन थे?

महावीर स्वामी

महावीर स्वामी जैन धर्म के कौन से तीर्थंकर थे?

24वे

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर का नाम क्या है?

ऋषभदेव

महावीर स्वामी का जन्म कब और कहां हुआ था?

540 ईसा पूर्व, कुंडग्राम (वैशाली)

जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के द्वारा दी गई शिक्षा क्या थी?

हिंसा ना करना, चोरी ना करना, संपत्ति ना रखना, सदा सत्य बोलना

महावीर स्वामी की मां का नाम क्या था?

त्रिशला

महावीर स्वामी की पत्नी का नाम क्या था?

यशोदा

जैन धर्म के तीर्थंकर महावीर स्वामी के बचपन का नाम क्या था?

वर्धमान

महावीर स्वामी ने किसकी अनुमति लेकर संन्यास जीवन जीने का फैसला लिया था?

बड़े भाई, नंदिवर्धन

महावीर स्वामी को कहां पर संपूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हुई?

जृम्भिक के समीप ऋजुपालिका नदी के तट पर, साल वृक्ष के नीचे

महावीर स्वामी ने अपने उपदेशों को किस भाषा में दिया था?

प्राकृत भाषा

महावीर स्वामी के अनुयायियों को क्या कहा जाता है?

निग्रंथ

महावीर स्वामी की पुत्री का नाम क्या था?

अनोज्जा प्रियदर्शनी

महावीर स्वामी के पहले अनुयायी कौन थे?

उनके दामाद, जामिल

जैन धर्म के अंतर्गत कितने संप्रदाय हैं?

दो, श्वेतांबर व दिगंबर

जैन धर्म के त्रिरत्न कौन-कौन से हैं?

सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक आचरण

चंद्रगुप्त मौर्य किस धर्म को मानते थे?

जैन धर्म

खजुराहो में जैन मंदिरों का निर्माण किस शासक के द्वारा किया गया था?

चंदेल शासक

जैन धर्म का ग्रंथ ‘कल्पसूत्र’ किसके द्वारा लिखा गया?

भद्रबाहु

महावीर स्वामी की 72 वर्ष की आयु में मृत्यु कब और कहां हुई थी?

468 ईसा पूर्व, बिहार राज्य के पावापुरी

जैन धर्म में कुल कितने तीर्थंकर हुए हैं?

24

जैन धर्म से संबंधित श्वेताम्बर संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?

स्थूलभद्र

जैन समुदाय में दिगंबर संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?

भद्रबाहु

पार्श्वनाथ के द्वारा दिए गए चार महाव्रतों में महावीर स्वामी के द्वारा पांचवा महाव्रत कौन सा जोड़ा गया था?

ब्रह्मचर्य

जैन धर्म से संबंधित पांच महाव्रत कौन-कौन से हैं?

अहिंसा, सत्य वचन, अस्तेय, अपरिग्रह एवं ब्रह्मचर्य

प्रथम जैन महासभा का आयोजन कहां हुआ था?

पाटलिपुत्र

300 ईसा पूर्व आयोजित जैन धर्म की प्रथम महासभा के अध्यक्ष कौन थे?

स्थूलभद्र

जैन धर्म की द्वितीय महासभा कहां आयोजित की गई थी?

बल्लभी (गुजरात)

Jain Dharm GK Question Answer in Hindi PDF Download

Jain Dharm GK Question PDF : Click Here to Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*