HPSC SDAO recruitment 2023: एग्रीकल्चर छात्रों के लिए सुनहरा मौका, निकली बम्पर भर्ती

HPSC SDAO recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसरों हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है| कई पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है| जो भी उम्मीदवार करना चाहते हैं वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर देवें| आगे आप इस पोस्ट से सम्बंधित अन्य जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, मासिक वेतन समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ेंगे|

HPSC SDAO recruitment 2023 | Age Limit | Monthly Salary | Educational Qualification

सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसरों की भर्ती हेतु हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 21 मार्च 2023 से शुरू कर दिया गया है| आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2023 निर्धारित की गयी है| वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास कृषि में बीएसी की डिग्री है| इसके अलावा 12वीं कक्षा तक उम्मीदवार के पास हिन्दी या संस्कृत विषय होना अनिवार्य है|

HPSC SDAO Recruitment 2023 Age Limit

सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर हेतु उम्र सीमा की बात की जाए तो, उम्मीदवारों के लिए न्यूनत उम्र 18 वर्ष व अधिकतम उम्र 42 वर्ष होनी चाहिए| वहीँ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों हेतु उम्र सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी गई है| यदि सामान्य वर्ग के उम्मीदवार आवेदन करते हैं तो आवेदन शुल्क 1000 रुपए देना होगा| वहीँ महिला तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है|

आवेदन प्रक्रिया

जो भी उम्मीदवार सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर हेतु आवेदन करने के पात्र हैं वे हरियाणा लोक सेवा आयोग  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं| इस पोस्ट से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं|

HPSC SDAO recruitment 2023: आधिकारिक नोटिफिकेशन 

SDAO recruitment 2023 Monthly Salary 

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए मासिक वेतन (Monthy Salary) के तौर पर दिया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*