General Bipin Rawat Facts / GK in Hindi: बिपिन रावत से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य / सामान्य ज्ञान

General Bipin Rawat Facts / GK / General Knowledge in Hindi: देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल स्वर्गीय बिपिन रावत ने देश की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने ने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया था।  8 दिसंबर 2021 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनका निधन हो गया था, जोकि देश के लिए बेहद ही बड़े ह्रदयविदारक हादसे में से एज था। उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए कई जिम्मेदारियां निभाई थीं। आइए स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य / सामान्य ज्ञान के बारे में जानते हैं, जोकि प्रतियोगी परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

General Bipin Rawat Facts / General Knowledge in Hindi

  • स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत का जन्म उत्तराखंड राज्य में 16 मार्च 1958 को हुआ था।
  • जनरल बिपिन रावत के पिता ने भी भारतीय सेना के लिए अपना योगदान दिया था, उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल लक्ष्मण सिंह जी रावत लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
  • उन्होंने देहरादून में कैंबरीन हॉल स्कूल, शिमला में सेंट एडवर्ड स्कूल व देहरदून की भारतीय सैन्य अकादमी से शिक्षा प्राप्त की थी।
  • फोर्ट लीवनवर्थ, यूएसए (USA) में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और हायर कमांड कोर्स के स्नातक भी हैं। 
  • राजपूत घराने से ताल्लुकात रखने वाले बिपिन रावत ने ग्यारहवीं गोरखा राइफल (Gorkha Rifles) की पांचवी बटालियन से वर्ष 1978 में अपने सैन्य करियर की शुरुआत की थी।
  • भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून द्वारा उन्हें ‘सोर्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया गया था।
  • वर्ष 2011 में उन्हें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ ने डॉक्टरेट ऑफ़ फिलॉसफी से सम्मानित किया था। सैन्य-मीडिया सामरिक अध्ययनों पर अनुसंधान हेतु उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया था।
  • जनवरी 1979 में सेना में मिजोरम में प्रथम नियुक्ति हासिल की थी।
  • नेफ़ा (NEFA)  जो नॉर्थ-ईस्ट फ़्रंटियर एजेंसी (North-East Frontier Agency) क्षेत्र में तैनाती के दौरान बटालियन का नेतृत्व किया था।
  • जनरल बिपिन रावत जी कांगो में संयुक्त राष्ट्र की पीसकीपिंग फोर्स का भी नेतृत्व कर चुके हैं।
  • 16 दिसंबर 1978 को बिपिन रावत दूसरे लेफ्टिनेंट चुने गए।
  • 16 दिसंबर 1980 को बिपिन रावत को लेफ्टिनेंट बनाया गया।
  • 31 जुलाई 1984 को उन्हें कैप्टन बनाया गया।
  • 16 दिसंबर 1989 को उन्हें मेजर की रैंक दी गई।
  • 1 जून 1998 को वे लेफ्टिनेंट कर्नल चुने गए।
  • 1 अगस्त 2003 को उन्हें कर्नल बनाया गया।
  • 1 अक्टूबर 2007 को उन्होंने ब्रिगेडियर का पदभार संभाला।
  • 20 अक्टूबर 2011 को वे मेजर जनरल बनाए गए।
  • 1 जून 2014 को लेफ्टिनेंट जनरल का पदभार ग्रहण किया।
  • उन्होंने 1 सितंबर 2016 को सेना के उप-प्रमुख का पद का कार्यभार संभाला। 
  • 31 दिसंबर 2016 को सेना प्रमुख जनरल (COAS) का पद ग्रहण किया।
  • 1 जनवरी 2020 को उन्होंने देश के पहले CDS का पद ग्रहण किया।

Leave a Comment