Excepted MP Samvida Varg 3 Exam 2022 Cut off and Result Date: मध्यप्रदेश में इस समय सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा को आयोजित किया गया है। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) के द्वारा प्रदेश में संविदा शाला शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। लम्बे समय से राज्य के अभ्यर्थी इस शिक्षक भर्ती प्रतियोगी परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। 5 मार्च 2022 से शुरू हुई यह परीक्षा 26 मार्च 2022 तक चलेगी। 5000 से ज्यादा पदों पर होने वाले MP Samvida Varg 3 Exam के लिए करीब 11 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आप सभी MP Samvida Varg 3 Cut off and Result का इंतजार कर रहे हैं। आगे आपको हम संविदा शिक्षक वर्ग 3 के संभावित Cut off व Result Date से सबंधित जानकारी साझा करने वाले हैं।
MP Samvida Varg 3 Exam 2022 Cut off (Excepted)
जब भी हम किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को देकर निकलते हैं तो उसके बाद हमारे दिमाग में उस परीक्षा से सम्बंधित कई प्रकार के सवाल उठते हैं। जैसे कि परीक्षा का Cut off कितना आएगा? Result Date क्या है? ऐसे कई सवाल हमारे मन में उठते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको संभावित MP Samvida Varg 3 Cut off and Result Date की जानकारी देने जा रहे हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं कि रिजल्ट आ जाने के बाद ही कट ऑफ से सम्बंधित जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की जाती है। यदि प्रश्न पत्र सरल आता है तो परीक्षा का Cut off अधिक आने की सम्भावना बढ़ जाती है। वहीँ यदि प्रश्न पत्र कठिन आता है तो Cut off कम रहने की सम्भावना होती है। MP Samvida Varg 3 Exam 2022 Cut off कितना जाएगा यह सवाल सभी उम्मीदवारों के मन में पैदा हो रहा है।
Excepted MP-TET Varg 3 Exam 2022 Cut off and Result Date
फिलहाल संविदा शिक्षक वर्ग 3 का Result व Cut off आने में समय है, लेकिन हम आपको MP Samvida Varg 3 Exam 2022 के Question Papers के अनुसार संभावित Cut off बताने जा रहे हैं। लम्बे अन्तराल के बाद प्रदेश में संविदा शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा का आयोजन किया गया। पिछली बार जब यह परीक्षा आयोजित की गई थी उस समय प्रश्न पत्र का लेवल औसत था, लेकिन वर्ष 2022 में आयोजित हुई MP TET Samvida Shikshak Varg 3 Exam का लेवल हाई था। परीक्षा देने वाले अभार्थियों के अनुसार यह पेपर उनकी उम्मीद से ज्यादा कठिन था। इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि संविदा शिक्षक वर्ग 3 का कट ऑफ कम रह सकता है। आइए सभी वर्गों के अनुसार MP Samvida Varg 3 Exam 2022 Cut off के बारे में जानते हैं।
Excepted Cut off and Result Date
जनरल कैटेगरी के लिए सम्भाविर संविदा शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा कट ऑफ़ 125 से 130 अंकों के बीच रह सकता है। वहीँ ओबीसी के लिए 115 से 120, जबकि एसटी-एससी वर्ग के लिए 110-105 अंकों के बीच कट ऑफ रह सकता है। वहीँ MP Samvida Varg 3 Exam 2022 Result Date की बात की जाए तो मई के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
Note: ध्यान रहे हमारे द्वारा MP Samvida Varg 3 Cut off and Result Date की जानकारी संभावित है, अभी अधिकारिक तौर पर मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की तरफ से किसी भी प्रकार का Cut off जारी नहीं किया गया है। यह संभावित Cut off and Result Date महज हमारे अनुमान पर आधारित है।