CTET 2021-2022 Final Answer Key Of Paper 1 & 2: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Exam 2021-22) को 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित किया गया था। शिक्षक भर्ती परीक्षा भर्ती के परिणामों को 9 मार्च को जारी कर दिया गया था। परिणामों की घोषणा के बाद से ही परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार फाइनल आंसर की 2021-22 का इंतजार कर रहे थे। उन सभी उम्मीदवारों का इंतज़ार अब ख़त्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET 2021-2022 Official Final Answer Key Of Paper 1 & 2 को जारी कर दिया है। आप सीटीईटी आंसर की PDF को भी Download कर सकते हैं, इसकी लिंक इस पोस्ट के अंत में आपको मिल जाएगी।
CTET 2021-2022 Official Final Answer Key Of Paper 1 & 2
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Exam 2021-22) यानी CTET Paper-1 तथा Paper-2 में लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। Paper 1 में 4,45,467 अभ्यर्थी पास होने में कामयाब रहे थे, वहीँ पेपर-2 में 2,20,069 अभ्यर्थी उत्तीर्ण रहे थे। जो उमीदवार कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को शिक्षा देना चाहते हैं वे सीटेट पेपर-1 में शामिल होते हैं, जबकि कक्षा 6 से 8 के शिक्षक बनने के लिए पेपर-2 देना होता है। सीबीएसई वर्ष में 2 बार इस परीक्षा का आयोजन करता है।
सीटीईटी आंसर की 2021
- ऐसे करें सीटेट आंसर की CTET 2021 Official Final Answer Key Download PDF
- सीटेट आंसर की 2021-22 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आप इस लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं- Click Here
- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाने के बाद आपको additional link सेक्शन दिखाई देगा।
- इस सेक्शन में आपको सीटेट पेपर-1 तथा पेपर-2 के लिए फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए लिंक दिखाई देंगी।
- आप आसानी इस इस लिंक पर क्लिक कर आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET 2021-2022 Official Final Answer Key Of Paper 1 & 2 PDF Download Link
- CTET Dec-2021 Final Answer Key(Hin Med) Paper 1
- CTET Dec-2021 Final Answer Key(Eng Med) Paper 1
- CTET Dec-2021 Final Answer Key(Hin Med) Paper 2
- CTET Dec-2021 Final Answer Key(Eng Med) Paper 2
ऐसे चेक करें अपना सीटेट परीक्षा परिणाम
यदि आप अपना CTET Result 2021 देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं।
- सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर सीटेट एग्जाम रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
- इसके बाद कैंडिडेट लॉगइन क्रैडेंशियल्स सबमिट करें।
- अब आप अपने परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं।
- आप इस परिणाम का प्रिंट आउट व इस डाउनलोड भी कर सकते हैं।