Birsa Kisan Yojna Jharkhand 2022: झारखंड के किसानों का यूनिक आइडी कार्ड किसान रजिस्ट्रेशन

Birsa Kisan Yojna Jharkhand 2022: झारखंड सरकार किसानों के हित में लगातार प्रयास कर रही है| किसानों को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा कई योजनाएं तैयार की गई हैं, उन्हीं में से एक योजना बिरसा किसान योजना भी है| इस योजना की मदद से सरकार किसानों के डाटा को एकत्रित करती है, जिससे कि उन्हें आसानी से योजनाओं का लाभ मिल सके| बिरसा किसान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार किसानों का यूनिक आईडी कार्ड बनाती है| आगे आप झारखंड सरकार के बिरसा किसान योजना से संबंधित अन्य जानकारी जैसे ऑनलाइन आवेदन, फ्री किसान यूनिक आईडी कार्ड कैसे बनवाएं के बारे में पढ़ने वाले हैं|

Birsa Kisan Yojna Jharkhand 2022, Eligibility, Benefits, Documents, Online Apply, Registration Details

बिरसा किसान योजना क्या है?

बिरसा किसान योजना को झारखंड सरकार के द्वारा शुरू किया गया था| वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह योजना शुरू की थी| योजना के माध्यम से राज्य सरकार किसान यूनिक आईडी बनाती है| आसान सी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के बाद किसान को यूनिक आईडी कार्ड दिया जाता है| इस यूनिक आईडी कार्ड में एक बार कोड होता है, जिसकी मदद से किसान की पहचान होती है| योजना की मदद से राज्य सरकार किसानों के डाटा को एकत्रित कर उसे सर्वर पर अपलोड कर सुरक्षित रूप से स्टोर करना चाहती है| इस डेटा की मदद से राज्य सरकार किसानों के अनुसार नई योजना तैयार करेगी| वह आसानी के साथ उन तक जरूरी योजनाओं के लाभ को पहुंचाएगी|

Birsa Kisan Yojna Jharkhand 2022

योजना का उद्देश्य

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि झारखंड सरकार किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाती है| कई बार पात्र किसान भी इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते| बिचौलियों के कारण किसानों तक योजनाओं का लाभ पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाता| इसे ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा बिरसा किसान योजना को शुरू किया गया है| इसके अंतर्गत सरकार किसानों के यूनिक आईडी कार्ड तैयार करती है| इस डेटा के अनुसार राज्य सरकार किसानों तक सीधे ही योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी| साथ ही जो अपात्र होने के बावजूद भी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं उनकी पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ देना बंद किया जाएगा|

बिरसा किसान योजना का लाभ (Birsa Kisan Yojana Benefits)

  • बिरसा किसान योजना के अंतर्गत किसानों का एक यूनिक आईडी कार्ड बनाया जाएगा|
  • सरकार यूनिक आईडी कार्ड की मदद से किसानों का डाटा एकत्रित करेगी|
  • इस डेटा की मदद से राज्य सरकार किसानों के लिए सरकारी योजना तैयार करेगी|
  • योजनाओं का लाभ सीधा ही लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा|
  • लाभ पहुंचाने में बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी|
  • जो लोग गलत तरीके का इस्तेमाल कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उनकी पहचान कर उन्हें योजनाओं से अलग किया जाएगा|
  • पात्र किसानों को योजना का लाभ देने से पहले डीएओ द्वारा जांच होगी कि किसान को वर्तमान में या पिछले कुछ वर्षों में योजनाओं का लाभ मिला है या फिर नहीं|
  • यूनीक आईडी के माध्यम से किसान संबंधित जानकारी जैसे उसकी भूमि, खेत में की जाने वाली फसल का प्रकार, उत्पादन, सभी जानकारी को डेटाबेस में सुरक्षित किया जाएगा|
  • किस फसल की खेती किसान कर रहा है, उससे संबंधित जानकारी, बाजार में उसका मूल्य, खेती में हुए नुकसान का आंकलन भी राज्य सरकार के द्वारा किया जाएगा|
  • यदि कोई मजदूर किसान बेरोजगार है तो उसे उसकी कार्यशैली के अनुसार यूनिक आईडी की मदद से सूचित कर रोजगार दिलाया जाएगा|
  • झारखंड सरकार ने करीब 58 लाख किसानों का यूनिक आईडी कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है|

किसे मिलेगा लाभ

  • सभी छोटे व बड़े किसान
  • कृषि क्षेत्र से जुड़े मजदूर
  • पशुपालक
  • मछली विक्रेता
  • मोची
  • ईट भट्टों का व मकान निर्माण में काम करने वाले मजदूर
  • न्यूज़पेपर वेंडर
  • कारपेंटर
  • ऑटो चालक
  • प्लंबर
  • मनरेगा वर्कर
  • दूध विक्रेता
  • नाई
  • स्थानांतरित लेबर
  • आशा वर्कर
  • चाय विक्रेता
  • किसी संगठन से ना जुड़े हुए लोग

दस्तावेज (Documents)

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र

पात्रता (Eligibility)

  • सिर्फ झारखंड के मूलनिवासी किसानों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा|
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 16 से 59 वर्ष होनी अनिवार्य है|

Birsa Kisan Yojana Online Registration 2022

राज्य सरकार ने किसानों, असंगठित श्रमिकों के लिए यूनिक आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है| यह कार्ड बनवाने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए इसलिए राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया को काफी आसान रखा है| यदि आप भी बिरसा किसान योजना की मदद से अपना यूनिक आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो अपने गांव या शहर के करीबी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर इस कार्ड को बनवा सकते हैं| जरूरी जानकारी व दस्तावेजों के साथ आप कॉमन सर्विस सेंटर या नागरिक सुविधा केंद्र के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर यूनिक आईडी कार्ड को बनवा सकते हैं| इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है| यदि आप आईडी कार्ड बनवाने के बाद उसमें कुछ अन्य जानकारी को दर्ज करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए ₹20 की राशि निर्धारित की गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*