Monthly One Liner Current Affairs 2021: August Month 2021 Important International, National, Political, Finance, Sports, etc. one liner Current Affairs in Hindi. If you are preparing for UPSC, IAS/PCS, Banking, IBPS, RRB Clerk/PO, SBI Clerk/PO, Bank Officer scale, SSC, Railway, UPPSC, RPSC, BPSC, MPPSC, TNPSC, MPSC, KPSC or any other exam then you have to must read current affairs daily.
August 2021 One Liner Current Affairs in Hindi
भारत और अमेरिका ने वैश्विक विकास भागीदारी समझौते की अवधि को 5 साल के लिए बढ़ाया।
श्रीलंका के क्रिकेटर इसुरु उड़ाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
भारत को 1 महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता सौंपी गई।
भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता।
केंद्र सरकार ने मेडिकल क्षेत्र की पढ़ाई में ओबीसी को 27% और ईडब्ल्यूएस को 10% आरक्षण देने की घोषणा की।
हाल ही में राष्ट्रीय डेटा संरक्षण आयोग ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन पर ₹6600 का जुर्माना लगाया।
भारत में 28,900 करोड रुपए निवेश करेंगे टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन।
दुबई में रहने वाले सभी डॉक्टरों को यूएई सरकार द्वारा गोल्डन वीजा देने की घोषणा की गई।
एसएन घोरपडे को भारतीय नौसेना का नया उपप्रमुख नियुक्त किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ई-रूपी डिजिटल पेमेंट मोड़ सेवा को लॉन्च किया।
दीपक दास ने महालेखा नियंत्रक का पदभार संभाला।
यूएई ने 3 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए कोविड-19 टीके लॉन्च किए।
मशहूर फिल्म समीक्षक राशीद ईरानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन।
हाल ही में कथकली कलाकार नेल्लीयोड वासुदेवन नंबूदिरी का 81 वर्ष की उम्र में निधन।
भुवनेश्वर 100 प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन करने वाला देश का पहला शहर बना।
प्रियंका चोपड़ा को इटली की लग्जरी ब्रांड बलगैरी ने वैश्विक ब्रांड एंबेसडर बनाया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नया प्लेटफार्म दिल्ली@2047 लॉन्च किया।
अमेरिका, भारत को एंटी शिप मिसाइल हार्पून का जॉइंट कॉमन टेस्ट सेट देगा।
मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार द्वारा रमी और पोकर जैसे ऑनलाइन गेम्स पर बैन लगाने वाले कानून को रद्द कर दिया।
यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने देश के 24 विश्वविद्यालयों को फर्जी करार दिया।
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की महिला मुक्केबाज लवलिना बोरगोहैन ने कांस्य पदक जीता।
इंग्लैंड के क्रिकेटर जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा रन (15739) बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता।
हिंदी एवं डोगरी भाषा की प्रसिद्ध लेखिका एवं कवियत्री पद्मा सचदेव का 81 वर्ष की उम्र में निधन।
हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच 50 वर्षों से भी अधिक समय के बाद बंद हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे मार्ग पर मालगाड़ियों का नियमित आवागमन शुरू हुआ।
श्रीलंका के रत्नापुरा में दुनिया का सबसे बड़ा कीमती रत्न नीलम मिला।
कुमार मंगलम बिरला ने वोडाफोन आइडिया के गैर कार्यकारी निर्देशक एवं चेयरमैन के पद से इस्तीफा दिया।
https://scholarcloud.in/