Akbar One Liner GK Question in Hindi | अकबर से संबंधित प्रश्न उत्तर

Akbar One Liner GK Question Answer in Hindi: मोहम्मद अकबर मुग़ल वंश का तीसरा शासक था| उन्होंने अपने शासन काल में कई आलीशान इमारतें, महलों का निर्माण करवाया| उनके नेतृत्व में भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश हिस्से पर मुगलों ने 1556 से 1605 तक शासन किया था। अकबर के शासनकाल में मुग़ल वंश सबसे ताकतवर था| वे भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा थे और उनसे सम्बंधित प्रश्नों को अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पुछा जाता है|  आगे आप अकबर से संबंधित जीके सवाल पढने वाले हैं, इन प्रश्न उत्तर को कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा चुका है। Akbar GK Question Answer One Liner पढ़कर आप कम समय में ही इस मुग़ल शासक से जुड़े Facts व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जान पाएंगे, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से उपयोगी हैं।

Akbar One Liner GK Question and Answer in Hindi

अकबर का जन्म कब हुआ था?

-15 अक्टूबर 1542

अकबर का जन्म कहां हुआ था?

-अमरकोट के राणा वीरसल के महल में

अकबर का पूरा नाम क्या था?

-जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर

अकबर की मां का नाम क्या था?

-हमीदा बानो बेगम

अकबर के सम्राट के राज्यारोहण स्थल के रूप में कौन सा स्थान जाना जाता है?

-कलानौर

बैरम खां अकबर का कौन था?

-संरक्षक

अकबर के सम्राट बनने के बाद बैरम खां को कौन सी उपाधि दी गई?

-खान-ए-खाना

बैरम खान की हत्या किसने की थी?

-मुबारक खां

हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया था?

-1576 ईस्वी में

पानीपत का दूसरा युद्ध किसके बीच में हुआ था?

-अकबर और हेमू

अकबर के द्वारा कब खानदेश जीता गया था?

-1591 ई.

किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया था?

-सिसोदिया वंश

अकबर को सम्राट की उपाधि कब मिली थी?

-असीरगढ़ युद्ध के बाद 1601 ई. में

किस मुस्लिम शासक ने तीर्थ यात्रा पर कर को समाप्त कर दिया था?

-अकबर

जजिया कर किसके द्वारा समाप्त किया गया था?

-अकबर

किस वर्ष अकबर ने यह दहसला प्रथा को शुरू किया था?

-1580 ई.

अकबर के समय एक प्रसिद्ध नीति आईन-ए-दहसाला किसके द्वारा बनाई गई थी?

-टोडरमल

‘अकबरनामा’ किसके द्वारा लिखा गया था?

-अबुल फजल

अकबर के द्वारा सबसे अच्छी इमारतों का निर्माण कहां पर किया गया है?

-फतेहपुर सिकरी

अकबर को 500 बीघा जमीन देने वाले सिख गुरु कौन थे?

-रामदास

राजपूतों के किस घर से सर्वप्रथम अकबर ने व्यवहारिक संबंध स्थापित किए थे?

-कछवाहा

किसके द्वारा अकबर को जिल-ए-इलाही कहा गया?

-अबुल फजल

अकबर का मकबरा कहां स्थित है?

-सिकंदरा (आगरा)

‘दीन-ए-इलाही’ धर्म किसके द्वारा शुरू किया गया था?

-अकबर

किस मुगल सम्राट के समय को हिन्दी साहित्य का स्वर्ण काल कहा गया?

-अकबर

कौन अकबर के दरबार में महान संगीतज्ञ था?

-तानसेन

किस मुग़ल शासक के शासन में महाभारत का फारसी में अनुवाद हुआ?

-अकबर

अकबर के शासन में महान चित्रकार कौन थे?

-दश्वंत

अकबर के द्वारा ‘कठाभरणवाणी’ की उपाधि की संगीतज्ञ को दी गई थी?

-तानसेन

अकबर ने बुलंद दरवाजे का निर्माण करवाया था, यहाँ कहाँ स्थित है?

-फतहपुर सीकरी (उत्तरप्रदेश)

मुग़ल शासक अकबर ने दास प्रथा का अंत कब किया था?

-1562 ई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*